खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के केशकाल वनमंडल अंतर्गत ग्राम कोहकामेटा में वन विभाग के द्वारा संयुक्त वन प्रबंधन समिति के माध्यम से जंगलों में लगने वाली आग पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने जंगलों को आग से बचाने व हमेशा पेड़ पौधों की रक्षा करने की शपथ ग्रामीणाें काे दिलाई गई। इसके साथ ही ग्रामीणाें काे 262 सोलर लैंप का वितरण भी किया गया।
इस दाैरान केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि गर्मी के मौसम में जंगलों में लगने वाली आग पर रोकथाम लगाने के लिए केशकाल वन विभाग द्वारा गांव गांव जाकर बैठक, नुक्कड़ नाटक समेत अनेक प्रकार से पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार काे कोहकामेटा गांव के लोगों को भी हमने जंगल की रक्षा करने की शपथ दिलाई है। चूंकि जंगल की रक्षा करने के लिए वनकर्मियों के साथ साथ ग्रामीणों की सहभागिता भी जरूरी है। उन्हाेने ग्रामीणों से आग्रह किया कि जंगल की रक्षा करने में वन कर्मियों का सहयोग करें। इस दौरान एक अन्य कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ ने गायता पुजारी के साथ मिलकर शीतला मंदिर प्रांगण के लिए तार फेंसिंग का भूमि पूजन भी किया गया।
केशकाल डीएफओ गुरुनाथन एन. ने बताया कि इन दिनों गर्मी के कारण जंगल में अक्सर आग लगने की शिकायतें मिलती रहती हैं। खास तौर पर जागरूकता के अभाव में ग्रामीण महुआ बीनने के लिए जंगल मे आग लगा देते हैं। जिससे जंगल को काफी नुकसान होता है। पेड़ पौधों का पुनरुत्पादन प्रभावित होता है साथ साथ फल, फूल, जंगली जानवरों को भी नुकसान होता है। जिससे जैव विविधता काफी ज्यादा प्रभावित हो रही है। इसलिए हम गांव गांव जाकर वन प्रबंधन समितियों के माध्यम से ग्रामीणों को वनों की रक्षा करने की शपथ दिला रहे हैं। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों को प्रात्साहित करने के लिए सोलर लाइट भी बांटा जा रहा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

