खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 08 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार 03 मार्च को शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल करही तथा 04 मार्च को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चातरखार व जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि यह पहल बालिकाओं को शिक्षित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी श्रीमती सीतामणी कच्छप, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक सुश्री सुनीता दादवानी और लक्ष्मीनारायण सोनवानी ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सरकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्री जे.एस. ध्रुव, श्री देवेन्द्र कुमार साहू, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

