Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
Author: admin
जिले में शिक्षा के नवाचार हेतु शैक्षणिक समन्वयकों की कार्यशाला आयोजित खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज ऑडिटोरियम में जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षा के नवाचार हेतु शैक्षणिक समन्वयकों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा शिक्षा ऐसा क्षेत्र है जो बच्चों का भविष्य बनाता है और शिक्षक उन्हें रास्ता और मंजिल दिखाने में मदद करता है। शिक्षक समाज में परिवर्तन लाते हैं इसलिए जरूरी है कि बच्चों को रूचि के मुताबिक पढ़ाया जाये। उन्होंने जिले में शिक्षा गुणवक्ता का सुधार करने, जिले में पुस्तक दान अभियान, बोलेगा बचपन, उत्कृष्ट जांजगीर, मिशन…
हाई स्कूल मैदान जांजगीर में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन कलेक्टर ने मतदाताओं को सभी निर्वाचन में मताधिकार का उपयोग करने दिलाई शपथ खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग और छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले में शत प्रतिशत मतदान और मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप के जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान हाई स्कूल मैदान जांजगीर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आकाश छिकारा की उपस्थित में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी स्कूल के छात्रों, दिव्यांग, तृतीय लिंगी मतदाताओं और हसदेव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की बोधघाट थाना पुलिस के द्वारा शहर में निवासरत निगरानी/गुंडा बदमाश की जांच/पतासाजी के दौरान जिला बदर व्यक्ति के द्वारा शासन के आदेश की अवहेलना करने वाले आरोपी संतोष उफऱ् टिरली पिता रतन दाहिया को अपने साथियों के साथ मिलकर जुआ खेलने के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर के द्वारा 10 अगस्त 23 को जिला बदर आदेश जारी कर आरोपी संतोष उर्फ टिरली पिता रतन दाहिया को 01 वर्ष के लिए बस्तर जिला छोडऩे हेतु निर्देशित किया गया है। अनावेदक द्वारा उक्त आदेश का अवहेलना करते हुए जगदलपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत जमीनी अमलों द्वारा श्रमिको को यह जानकारी देते हुए आधार आधारित भुगतान प्रणाली से अवगत करवाये जाने के बाद इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने हितग्राही श्रमिको की भीड़ जुट रही है। इस संबध में मनरेगा के सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी ने बताया कि जिन हितग्राहियों का खाता नहीं खुला है, उन्हें डीबीटी खाता खुलवाना होगा। जिनका खाता आधार आधारित भुगतान हेतु सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपना पासबुक व आधार कार्ड के साथ बैंक जाना होगा। इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक पात्रा ने बताया कि जिले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को बस्तर संभाग के जिला मुख्यालय जगदलपुर और नारायणपुर में दो उच्च क्षमता के एफएम केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इनके प्रारम्भ होने से अबुझमाड़ सहित बस्तर के उन आदिवासी व नक्सल प्रभावित इलाकों के निवासियों को मनोरंजन और राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय जानकारी मिल सकेगी।क्योंकि बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बिजली और नेटवर्क की सुविधाएं आदिवासियों को नहीं मिल पाती है, इस कारण लोग नक्सलियों की चेतना नाट्य मंडली के कार्यक्रम देखने को मजबूर रहते हैं। इस व्यवस्था से उन्हें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जोडऩे में मदद मिलेगी। इस संबंध में आकाशवाणी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से युवाओं को 15वें आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने 30 युवाओं (जिसमें 20 युवक एवं 10 युवती) को बस के माध्यम से दुर्ग प्रस्थान करवाया गया जहां से भारत भ्रमण के लिए गुरुग्राम-हरियाणा रवाना किया जायेगा। 29वीं वाहिनी भारत- तिब्बत सीमा पुलिस बल, कोण्डागांव द्वारा बच्चों को अवगत कराया गया कि भारत- तिब्बत सीमा पुलिस बल इस क्षेत्र में आप सभी युवाओं एवं आम जनता की सुरक्षा के लिए तैनात है, एवं स्थानीय युवाओं को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए स्पोर्टस एकेडमी बीजापुर के जानकी कोरसा, बिन्दु तेलम एवं ज्योति कुडिय़म का छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व हेतु चयन किया गया है। विदित हो कि 06वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 19 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडू में किया जायेगा। बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने चयनीत तीनों खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान पर डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके एवं जिला खेल अधिकारी द्वारा खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। जूनियर गर्ल्स…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। मुखबिर से सुचना मिली थी कि ग्राम खपरीडीह वन विभाग नर्सरी के पास नाली मे ग्राम खपरीडीह का राधेश्याम कलेत एवं ग्राम कसलबा का अशोक सोना भारी मात्रा में गांजा छुपा कर रखे हैं और उसे इधर-उधर करने की तैयारी कर रहे हैं। जिस सूचना पर थाना सरायपाली से टीम तैयार कर घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछने पर अपना नाम राधेश्याम कलेत पिता मुरली उम्र 28 वर्ष निवासी कसालवा बताये जिनके संयुक्त कब्जे से हरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में 80 पैकेट अवैध मादक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट पर बैठक ली। और X पोस्ट कर बताया कि आज महानदी भवन, मंत्रालय में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। बैठक में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व एकीकृत बाल विकास सेवा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान राज्य स्तरीय स्कीमों का एकीकरण कर अम्ब्रेला स्कीम तथा एकीकृत योजनाओं के लिए सिंगल निगरानी पोर्टल बनाने के सुझाव भी दिए।
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। जिले में एक किसान का शव पेड़ से लटकता मिला है। वह एक दिन पहले खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह लोगों ने उसका शव फांसी पर लटका देखा। पुलिस को आशंका है कि उसने आत्महत्या की होगी। लेकिन, अभी तक इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, ग्राम लिमतरा निवासी रामायण सिंह (48 वर्ष) खेती-किसानी का काम करता था। लोगों ने उसके शव को पेड़ पर लटकते देखा। कुछ ही देर में घटना की सूचना…

