Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों व बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध धान जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम अमलीकापा के व्यापारी भैयालाल के यहां निर्धारित मात्रा से 10 क्विंटल अधिक की धान जब्त की गई। इसी प्रकार सरगांव तहसील के ग्राम उमरिया में नोहरदास के यहां से 80 क्विंटल, लोरमी तहसील के ग्राम अमोरा में श्रवण कुमार के यहां से 62 क्विंटल और अमोरा के आत्माराम के यहां से 140 क्विंटल धान जब्त किया गया और…

Read More

आवास और स्वच्छ भारत मिशन के कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के प्रगतिरत, पूर्ण, अपूर्ण और अप्रारंभ कार्यों की विकासखंडवार गहन समीक्षा की। उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू कराने और प्रगतिरत आवास निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करते हुए जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवास निर्माण कार्य में धीमी प्रगति को लेकर कई तकनीकी सहायको को फटकार भी लगाई। उन्होंने आवास योजना अंतर्गत जमीन विवाद, राशि वसूली व किस्त…

Read More

लोरमी में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा, नागरिकों में दिखा उत्साह खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। केंद्रीय योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मुंगेली जिले के नगर पंचायत लोरमी में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने पारंपरिक सुआ नृत्य के साथ उप मुख्यमंत्री साव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री साव ने शिविर में लगाए गए योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने…

Read More

उपार्जन केंद्रों से धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर अब तक की गई धान खरीदी की प्रगति की जानकारी के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के समस्त संभाग आयुक्त और कलेक्टर की बैठक ली। उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों से ही मिलर्स द्वारा धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जैन ने किसानों की सुविधा और संतुष्टि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए हैं। धान खरीदी और कस्टम मिलिंग को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा, कांग्रेस की सोच आज भी राष्ट्र विरोधी, धर्म और सनातन विरोधी है। पहले वह यह सोच बदले फिर जनता के बीच जाएं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट लाख दावे कर लें कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन कांग्रेस का यह सच पायलट भी भली-भांति जानते हैं कि जनता अब भाजपा के साथ खड़ी है। कांग्रेस अपने राजनीतिक वजूद को वेंटीलेटर पर जाने से नहीं रोक पाएगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में भारी हार के बाद भी अगर कांग्रेस प्रभारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री साय ने कहा…

Read More

राम वनगमन पथ के स्थलों पर भी आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम मुख्य सचिव ने वर्चुअल बैठक में आयोजन के संबंध में कलेक्टरों दी जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अयोध्या में आयोजित किये जा रहे ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रत्येक जिला मुख्यालय और विकासखण्ड के कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, इसके साथ ही राम वनगमन पथ के स्थलों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज चिप्स के सभाकक्ष में आयोजित वर्चुअल…

Read More

सभी के सहयोग से पूरा होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आईसीएआई द्वारा आयोजित ‘‘अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन फाइनेंशियल रिपोर्टिंग‘‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने फाइनेंशियल रिपोर्टिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वित्तीय, गैर वित्तीय, औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की संस्थाओं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि 2047 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एसपी के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज रायपुर पहुंचे हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए आए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनो श्री बघेल के पिता का निधन हो गया। सिंह उनसे मिलकर संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे हैं। उधर आज ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी रायपुर पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने राम मंदिर के मसले पर कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। उन्होने कांग्रेस को हिंदू विरोधी था। उन्होंने कहा था कि, हिंदू विरोधी होने के कारण ही कांग्रेसी मंदिर नहीं जाएंगे। गिरिराज सिंह के उक्त बयान पर पूर्व…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि गांवों में बनाए गए गौठानों को आर्थिक समृद्धि केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने आज नवा रायपुर अटल नगर के सर्किट हाउस में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दीदियों को लखपति बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार किए जाएंगे। उन्होंने अमृत सरोवरों के व्यवस्थित विकास पर भी जोर दिया। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समीक्षा बैठक में कहा कि…

Read More