खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा, कांग्रेस की सोच आज भी राष्ट्र विरोधी, धर्म और सनातन विरोधी है। पहले वह यह सोच बदले फिर जनता के बीच जाएं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट लाख दावे कर लें कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन कांग्रेस का यह सच पायलट भी भली-भांति जानते हैं कि जनता अब भाजपा के साथ खड़ी है।
कांग्रेस अपने राजनीतिक वजूद को वेंटीलेटर पर जाने से नहीं रोक पाएगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में भारी हार के बाद भी अगर कांग्रेस प्रभारी पायलट कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की तारीफ कर रहे हैं, तो इस पर सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि दिल बहलाने को गालिब ख्याल अच्छा है।

