Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह आज 13 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान रायपुर और कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 13 जनवरी को नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वान्ह 11.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट आएंगे और वहां से राजकीय अतिथिशाला रायपुर पहुंचेंगे। मंत्री गिरिराज सिंह राजकीय अतिथिशाला रायपुर में दोपहर 12.30 बजे से राज्य के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक पश्चात राजकीय अतिथिशाला रायपुर से दोपहर 2 बजे कार…

Read More

ब्रेन नर्व में दबाव की वजह से बाधित है डेढ़ वर्षीय बिटिया का विकास, शारीरिक मूवमेंट है सीमित, झटके भी आते हैं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज अपने माता-पिता के साथ कुनकुरी से पहुना आयी डेढ़ साल की बच्ची भूमिका की तकलीफ देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वात्सल्य भाव छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से जूझ रही नन्ही बिटिया के एम्स में त्वरित इलाज के निर्देश दिये। नन्ही भूमिका के पिता रमेश मरावी ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि बिटिया जन्म से ही ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से ग्रसित है। इस वजह से उसका…

Read More

अब तक 63.157 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 103.63 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 22468 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज बिलासपुर में रक्तदाता सम्मान समारोह एवं युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन विश्वधारम सामाजिक संस्था द्वारा किया गया था। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले 600 युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा दिया गया संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर सशक्त और विकसित भारत बनाएं। साव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। आपका योगदान किसी को जीवन देता…

Read More

गिरहोला में ऑडिटोरियम के लिए 50 लाख रूपए और तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम गिरहोला में संत समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्रीगिरहोला में ऑडिटोरियम के लिए 50 लाख रूपएमिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम गिरहोला में संत समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्रीमिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम गिरहोला में संत समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के मिनी गिरौदपुरी धाम ग्राम गिरहोला में आयोजित संत समागम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आस्था के इस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नगर पंचायत पथरिया में 14 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर राहुल देव ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मंच, टेंट एवं पंडाल व्यवस्था, कानून व्यवस्था, ट्रेफिक रूटचार्ट, स्वास्थ्य सुविधा, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, लाइटिंग, साउंड सिस्टम, हेलीपेड व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Read More

उज्जवला योजना एवं पीएम स्वनिधी योजना के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अंर्तगत एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित आगर खेल परिसर में संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया और लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने तथा युवाओं नाम संदेश का लाईव प्रसारण किया…

Read More

धान बेचने आए किसानों की बात, अधिकारियों को धान के उठाव में तेजी लाने के दिये निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा आज खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के बेमेतरा जिले के चार धान खरीदी केंद्र कृषि उपज मंडी, कंतेली, डूडा, और देवरबीजा का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे बेमेतरा के मंडी धान खरीदी केंद्र पहुँच कर समर्थन मूल्य पर की जा रहीं धान खरीदी का निरीक्षण किया।उन्होंने गुणवत्ता के संबंध में उपार्जन केंद्रों में अब तक की गयी धान ख़रीदी की जानकारी ली। इसके साथ धान विक्रय करने आये किसानों से बात की। उन्होंने किसानों से धान कटाई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीजीपीएससी मे चयनित होकर सिविल जज बने सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामना देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा बताएं सीजीपीएससी के सिविल जज की परीक्षा में मंत्री केदार कश्यप की भतीजी एवं पूर्व विधायक भाजपा नेत्री लक्ष्मी बघेल एवं अधिकारियों के बच्चों का चयन होना भी घोटाला है? भाजपा को सीजीपीएससी के परीक्षा में नेताओं एवं अधिकारियों के बच्चों के चयन होने पर आपत्ति था। विपक्ष में रहते भाजपा ने सीजीपीएससी की पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे और युवाओं को भड़काने के लिए झूठे आरोप लगाकर आंदोलन किया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत के पहले ही मोदी सरकार डर गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्तें लगा दी गयी, यह मोदी सरकार का अलोकतांत्रिक चरित्र है। मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नहीं चाहती है कि देश की जनता की महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसीलिये राहुल गांधी की…

Read More