उज्जवला योजना एवं पीएम स्वनिधी योजना के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अंर्तगत एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित आगर खेल परिसर में संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया और लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने तथा युवाओं नाम संदेश का लाईव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में नागरिकों ने तन्मयता से सुना।
संकल्प शिविर में भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प दिलाया गया तथा अतिथियों द्वारा पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन एवं पीएम स्वनिधी योजना के तहत हितग्राहियों चेक राशि प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, श्रीमती शीलू साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोहले ने कहा कि शासन द्वारा आमजनों के जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, इन योजनाओं का लाभ जरूर उठाएं। विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीबों, वंचितों और आम जनता को लाभान्वित करने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्रदान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार रुपए देने के वादे पर भी जल्द ही अमल किया जाएगा।
विभिन्न विभागों द्वारा दी गई योजनाओं की जानकारी
शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड आजीविका मिशन, पीएम गरीब कल्याण अन्न आदि योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी गई और उन्हें पात्रतानुसार लाभ लेने प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में सिकलसेल, टीबी आदि की जांच की गई और आवश्यक परामर्श एवं दवा का वितरण किया गया। शिविर में योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से अपने जीवन में आए बदलाव को भी साझा किया।

