Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
Author: admin
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अप्रैल में होगा सामूहिक कन्या गौरव विवाह खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। “सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति” के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा 12 जनवरी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से बिलासपुर में मुलाकात कर आगामी अप्रैल माह में आयोजित सूर्यांश कन्या विवाह महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्य मंत्री बनने पर शाल, श्री फल एवं पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया। प्रतिनिधि मंडल ने भेंट के दौरान समिति के द्वारा समाज के लिए व्यवस्थित भूमि आवंटित करने हेतु आवेदन दिया ताकि भविष्य में “सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव” का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर झाडिय़ों में एक नवजात बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा ब्लॉक के इक्कलगुड़ा के एक नवजात बच्चा मिला है, जिसे किसी ने सडक़ किनारे छोड़ दिया है। कुछ देर तक बच्ची जिंदा थी, लेकिन अस्पताल ले जाने पहले ही मौत हो गई। गाय चराने वाले चरवाहे ने बच्चे को सबसे पहले देखा था। एर्राबोर थाना प्रभारी के अनुसार यह किसी बाहरी व्यक्ति का काम हो सकता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज जीई रोड स्थित राम दरबार में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने जनसामान्य से आग्रह किया है कि 22 जनवरी के दिन अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के आयोजन के पहले शहर के सभी मंदिर प्रांगण एवं आस-पास साफ-सफाई अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्वस्फूर्त होकर नागरिक साफ-सफाई अभियान में भाग ले तथा मंदिर परिसर एवं परिवेश को स्वच्छ बनाएं और मंदिरों में 22 जनवरी को दीप जलाएं। जनसामान्य में अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के लिए उत्साह का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विगत गुरुवार को राजभवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ स्काउट और गाईड कैडेटों के साथ ही सर्वश्रेष्ठ रोवर और रेंजर को पुरस्कार से सम्मानित किया। इन सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र के साथ दस-दस हजार रूपए की नकद राशि प्रदान की गई। समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्काउट बेमेतरा के राजीव रोवर ओपन क्रू, रोवर विजय साहू, भद्रकाली ओपन ग्रुप आकृति वर्मा, गाइड विधि पांडे, रेवा राम साहू प्रभारी को भी सम्मानित किया गया। बृजमोहन अग्रवाल स्कूल शिक्षा मंत्री एवं पदेन अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के अंतागढ़ गोल्डन चौक में भाजपा अंतागढ़ मंडल एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा असीम राय हत्या के आरोपी कांग्रेसनगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली व पार्षद विकास पाल का पुतला दहन किया। भाजपा अंतागढ़ मंडल का आरोप है कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा नेता असीम राय की हत्या पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी। बता दें कि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष…
समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नगर पंचायत पथरिया में लोधी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री साय का समाज के पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी एवं गजमाला पहनाकर तथा समाज का प्रतीक चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मकर संक्रांति का पावन दिन है। उन्होंने सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए…
र टू डोर जाकर कार्ड बनाया गया आयुष्मान कार्ड खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार व मार्गदर्शन मे जिले मे आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 50 हजार से 5 लाख तक निःशुल्क उपचार सुविधा दिलाने हेतुुु जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड शत्-प्रतिशत बनाये जाने के प्रथम चरण में विकासखंड बेमेतरा में सुरुचि सिंग (आईएएस), अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा के नेतृत्व में 9 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक “आयुष्मान महाअभियान” चलाया गया। जिसमें विकासखंड बेमेतरा में इन 4 दिवस में 22 हजार आयुष्मान कार्ड बनाया गया | इस प्रकार विकासखंड में 88%…
कबीरपंथ ने सर्व मानव समाज को एक दूसरे से जोड़ने का मार्ग दिखया- प्रकाश मुनि नाम साहब खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल बेमेतरा ज़िले के ग्राम लोलेसरा में चल रहे चार दिवसीय पंथ हुज़ूर उग्रनाम साहेब स्मृति में कबीर पंथ के संत समागम मेला में शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने साहेब बंदगी की जयघोष के साथ कबीर पंथ गुरु प्रकाश साहेब नाम से आशीर्वाद प्राप्त किया और भव्य आयोजन के लिए पूरे आयोजन समिति और कबीर पंथ अनुयायियों को बधाई और शुभकामना दी। उपमुख्य मंत्री…
विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय जुड़ रहे विकास की मुख्य धारा से प्रधानमंत्री जन मन योजना से बहने लगी विकास की बयार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री जन मन योजना से बहने लगी विकास की बयारसदियों से घने जंगल और बस्ती से दूर रहने वाले कमार जनजाति समुदाय के दिन अब बहुरने वाले हैं। आदिकाल से कमार जनजाति जंगली कंदमूल, वनों पर आश्रित होकर, जंगलों के बीच ही अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं थे। उन्हें विकास की किसी तरह की उम्मीद नहीं थी लेकिन अब उनके दिन फिरने वाले हैं। अब वे भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले के एकदिवसीय प्रवास पर पहुंची छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया के माध्यम से प्रदेश के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है और कहा कि कांग्रेस की सरकार में अधिकारियों के साथ-साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बेलगाम हो गए थे, लेकिन भाजपा की सरकार में ऐसा बिल्कुल भी नहीं चलेगा अगर अधिकारी बेलगाम हुए तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। विष्णु देव साय के कैबिनेट में सबसे युवा मंत्रियों में शामिल महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े दिखने में काफी सरल है लेकिन उन्होंने अपने तेवर साफ जाहिर…

