Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    • नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
    • जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
    • खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
    • विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
    • तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
    • सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » उपमुख्य मंत्री शर्मा और खाद्य मंत्री बघेल बेमेतरा के लोलेसरा में चार दिवसीय संत कबीर समागम मेले में हुए शामिल
    दुर्ग

    उपमुख्य मंत्री शर्मा और खाद्य मंत्री बघेल बेमेतरा के लोलेसरा में चार दिवसीय संत कबीर समागम मेले में हुए शामिल

    adminBy adminJanuary 14, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कबीरपंथ ने सर्व मानव समाज को एक दूसरे से जोड़ने का मार्ग दिखया- प्रकाश मुनि नाम साहब

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल बेमेतरा ज़िले के ग्राम लोलेसरा में चल रहे चार दिवसीय पंथ हुज़ूर उग्रनाम साहेब स्मृति में कबीर पंथ के संत समागम मेला में शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने साहेब बंदगी की जयघोष के साथ कबीर पंथ गुरु प्रकाश साहेब नाम से आशीर्वाद प्राप्त किया और भव्य आयोजन के लिए पूरे आयोजन समिति और कबीर पंथ अनुयायियों को बधाई और शुभकामना दी। उपमुख्य मंत्री शर्मा और खाद्य मंत्री बघेल ने प्रकाश मुनिनाम साहेब का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक बेमेतरा दीपेश साहू और साजा विधायक ईश्वर साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

    कबीरपंथ के गुरू प्रकाश मुनिनाम साहेब ने कहा कि कबीर पंथ कोई धर्म या जाति नहीं, बल्कि सत्गुरु कबीर साहेब द्वारा दिखाया हुआ एक मार्ग है। इस मार्ग पर चलकर हर धर्म, जाति और मजहब का व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। उन्होंने अपने अनुयायियों को सदाचार और सत्य का मार्ग दिखाते हुए साहेब बंदगी अभिवादन का मूल स्वरूप एवं संदेश दिया। गुरू प्रकाश मुनिनाम साहेब ने कहा कि कबीरपंथ के लोग जब भी अपनों से मिलते है तो उन्हे सच्ची भाव और सम्मान से साहेब बंदगी से अभिवादन किया जाता है। कबीरपंथ में मान्यता है कि हर व्यक्ति के अंदर ईश्वर और परमात्मा का वास है, उसी को सम्मान देते हुए साहेब बंदगी कहते है। उन्होंने कहा है कि कबीरपंथ ने सर्व मानव समाज को एक-दूसरे को जोड़ने का एक सदाचार और सत्य का मार्ग दिखाया है। इस पंथ में जाति, धर्म, संप्रदाय की कोई बंधन नहीं है। यहां सभी धर्मो को मानने वाले लोग कबीर के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन को उचाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा की जिस जगह पर कबीर पंथ या करीब का नाम आएगा वहाँ पर ना समाज ना जाती और ना ही ऊंच नीच रहा हैं, सभी एक छत के निचे रहकर सभी के लिए समान भाव रखते हैं, सभी के उपर सद्गुरु की कृपा बनी रहेगी | इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम क़ो अपना अनुज और केबिनेट मंत्री क़ो मित्र कहा और पुरानी परम्परा और पुरानी इतिहास का स्मरण कराया | अंत मे उन्होंने अपनी सुपुत्री उन्मुनी गोस्वामी के बारे मे बताया की उनकी सुपुत्री ने नारी वीरांगना के नाम से एक ग्रुप बनाया हैं, जिसमे सभी महिलाये अपनी समस्याएं ग्रुप के माध्यम से बताएंगी।

    उपमुख्य मंत्री विजय शर्मा ने कबीर पंथियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबीर के दिखाए रास्ते में हम सबको चलने का प्रयास करना चाहिए। प्रदेश में प्रेम एवं सद्भाव का वातावरण सदैव से रहा है। इस समागम मेले की ख्याति दूर-दूर तक है। जहां से बड़ी संख्या में कबीर साहब को मानने वाले अनुयायी हर साल आते हैं मेले में छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों के कबीर के अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। दामाखेड़ा में सालो साल मेला प्रारंभ होते ही हम पहुंच जाते थे। उन्होंने कहा की 4 दिवसीय मेला मे किसी भी श्रद्धांलू क़ो किसी प्रकार की कोई समस्या ना आये करके हमने कलेक्टर व एस पी के साथ यहां की व्यवस्था देखी और मैंने सारे कार्य समय के पहके व्यवस्थित करने के निर्देश दें दिए थे। कबीर पंथ की ताकत है जो चाहते है वो हो जाता है।

    केबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है कि ग्राम लोलेसरा में भव्य मेला का आयोजन हो रहा है और जिसमें हमारे गुरुदेव जी का हम सब आशिर्वाद ले रहे हैं और दर्शन का लाभ ले रहे हैं। ये हम सब के लिए बहुत बड़ी सौभाग्य और खुशी की बात है। संत संमागम मेला का यह 10वां साल है। यह मेला पंथ हुजुर उग्रनाम साहेब के स्मृति में प्रारंभ हुआ था। इस मेला का शुभारंभ प्रकाशमुनि साहेब के नेतृत्व में हुआ। उन्ही की स्मृति मे हम प्रत्येक वर्ष संत समागम मेले का आयोजन करते हैं, इस मेले में लगभग 3 तीन लाख श्रद्धालु सम्मिलित हुए हैं।

    उन्होने मेला समिति की टीम / सदस्यों के सेवाभाव के लिए बधाई एवं शुभाकामनाएं दी साथ ही जिला प्रशासन की टीम को भी सहयोग के लिए बधाई दी | उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरा भारत संत, महापुरूष, ऋषिमुनियों का देश हैं। संत कबीर ने अपनी वाणी के माध्यम से लोगों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आज के समय में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक है। वर्तमान समय में देश को संत कबीर की वाणी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। हम सबके प्रयासों से छत्तीसगढ़ को देश का खुशहाल एवं समृध्द छत्तीसगढ़ बनायेंगे। संत समागम मेले में पंथ प्रकाश मुनिनाम साहब ने भी कबीर के उपदेशों की महिमा बताई।

    कबीरपंथ के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए । मालूम हो कि बेमेतरा के ग्राम लोलेसरा में चल रहे चार दिवसीय पंथ हुज़ूर उग्रनाम साहेब स्मृति में कबीर पंथ के संत समागम मेला 12 जनवरी से शुरू हुआ कल 15 जनवरी (सोमवार) को चलने वाले चार दिवसीय मेले का अंतिम दिन है। मेला स्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग की जरुरी दवाइयां, पूछताछ और सहायता केंद्र के लिए अलग से पंडाल लगाए गए हैं। संत कबीर से संबंधित साहित्य के अलावा आधायत्मिक किताबों के भी स्टाल लगे हैं। कार्यक्रम में अन्य समाज के लोग भी सेवा दे रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    October 7, 2026

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

    October 6, 2026

    सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत

    October 6, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    By Khabar WorldOctober 7, 20263

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में…

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026

    विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित

    October 7, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.