Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शनिवार को अवैध शराब निर्माण और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। दो ठिकानों से 200 लीटर से भी अधिक शराब जब्त की है। आबकारी ने महिल सहित दो आरोपियों को जेल दाखिल किया है। जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस व आबकारी की लाख कड़ाई के बाद भी महुआ शराब विक्रेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हद तो तब हो जा रही है जब जिले में महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री भी संचालित हो रही है। वर्दी का इन्हें तनिक…

Read More

बुजुर्ग महिला से लड्डू खरीदकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोगों में बांटा और दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। मकर संक्रांति का दिन कवर्धावासियों के लिए और खास बन गया। कवर्धा के बाजार में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं लड्डू खरीदकर लोगों को बांटा और मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि मकर संक्रांति का पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लाए। उपमुख्यमंत्री मकर संक्रांति के दिन अचानक कवर्धा के बाजार पहुंचे और वहां लड्डू बेचने वाली बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम पूछा तब वह महिला इस आत्मीय व्यवहार से बड़ी प्रसन्न हुई। उन्होंने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा एवं यातायात पुलिस रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से आज प्रातः 6.30 बजे से शहर के अनुपम गार्डन में ‘स्वस्थ शरीर रखें स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखें सुरक्षित जन‘ थीम पर योग, एरोबिक्स, जुंबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं एवं अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने अनुपम गार्डन परिसर रायपुर में अच्छे स्वास्थ्य एवं लोक जागरूकता के शानदार इवेंट में सहभागी बनें। प्रति वर्ष सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस वर्ष भी रोड सेफ्टी लीड एजेंसी एवं यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन सामान्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय सेना के जवानों, अधिकारियों सहित सभी देशवासियों को आर्मी-डे (थल सेना दिवस) पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि वीर जवान हर परिस्थिति में भारत माता की रक्षा में खुद को समर्पित करता है। शांतिकाल, युद्धकाल और संकट के समय हमारी सुरक्षा, राहत और बचाव के कार्यों में भारतीय सेना के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके अदम्य साहस और वीरता और बलिदान को नमन है।

Read More

बनेगा मास्टर प्लान, खुलेगा पर्यटन विभाग का मोटल खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। तातापानी की धरती बहुत पवित्र धरती है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में मैं घोषित करता हूँ। यहां पर्यटन विभाग का मोटल आरंभ करेंगे। तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। तातापानी महोत्सव में शामिल होने जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया वर वधू को आशीर्वाद नवदंपतियों को घरेलू सामग्री के साथ मिले अनेक उपहार खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित किये जा रहे तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उदेश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा कलेक्टोरेट परिसर रुम न. 65 में 16 जनवरी 2024 को प्रातः 11:00 बजे से दोप. 03:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेफ इंटेलीजेन्ट सिक्यूरिटी सर्विस, कोहका, मेन रोड, सुपेला, भिलाई द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 200 पद योग्यता 10वी, ऊंचाई 164 सेमी एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50 पद योग्यता 10वीं, ऊंचाई 168 सेमी आयु 18-45, वेतनमान 10000 कार्यक्षेत्र मिलाई. दुर्ग, रायपुर हेतु भर्ती…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खेल ध्वजारोहण के साथ 67 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तलवारबाजी स्पर्धा का आज रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने इस अवसर पर खिलाडिय़ों को मु य आतिथ्य की आसंदी से अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद को जरूरी निरूपित करते हुए खेल के क्षेत्र में बेहतर कैरियर बनाने की समझाइश खिलाडिय़ों को दी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप और नगर निगम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग से जल्द ही नक्सलियों के खात्मा का दावा करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि संगठन के कई बड़े कैडर के नक्सली या तो मुठभेड़ गए हैं, या तो बीमारी से उनकी मौत हो गई है, नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। जल्द ही नक्सलवाद शिकंजे से बस्तर को मुक्त करवाया जाएगा। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि बीजापुर-सुकमा के अंदरूनी इलाकों में लगातार सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित किए रहे हैं। जिन इलाकों को पहले नक्सलियों द्वारा अपने नियंत्रण में रखने का दावा करते रहे, अब वहां पुलिस फोर्स…

Read More

कलेक्टर ने किया शिविर का अवलोकन खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्थानीय शासकीय पं. जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोबिया बेमेतरा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नये मतदाताओ की पंजीयन के साथ ही ईव्हीएम/वीवीपैड का प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने स्टॉल का अवलोकन किया। मतदाता पंजीयन आदि की जानकारी ली। मालूम हो कि 01 जनवरी 2024 की स्थिति में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 06 जनवरी 2024 से मतदाता…

Read More