खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उदेश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा कलेक्टोरेट परिसर रुम न. 65 में 16 जनवरी 2024 को प्रातः 11:00 बजे से दोप. 03:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें सेफ इंटेलीजेन्ट सिक्यूरिटी सर्विस, कोहका, मेन रोड, सुपेला, भिलाई द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 200 पद योग्यता 10वी, ऊंचाई 164 सेमी एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50 पद योग्यता 10वीं, ऊंचाई 168 सेमी आयु 18-45, वेतनमान 10000 कार्यक्षेत्र मिलाई. दुर्ग, रायपुर हेतु भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद. संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा में 16 जनवरी 2024 मंगलवार को उपस्थित हो सकते हैं।

