Author: admin

यहां के अक्षय वट के दोने में माता शबरी ने रखे थे बेर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले से भगवान राम का बहुत करीब से नाता है। यहां प्रभु श्रीराम ने वनवास का अधिक समय बिताया है, मान्यता है यहां प्रभु श्री राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे। यहां एक पेड़ ऐसा है जिसके पत्तों की आकृति दोने के सामान है, माता शबरी ने इसी दोने में राम लक्ष्मण को बेर रख कर खिलाए थे, इस वट वृक्ष का वर्णन सभी युगों में मिलने के कारण इसे अक्षय वट वृक्ष के नाम से जाना जाता है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में किया दर्शन। मुख्यमंत्री ने भगवान नर नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, सांसद गुहाराम अजगले, जनप्रतिनिधि गुलाब सिंह चंदेल, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी विजय अग्रवाल उपस्थित रहे। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। मंदिर को फूल मालाओं, रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है। मुख्यमंत्री…

Read More

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे भक्तिमय प्रस्तुति खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर चंदखुरी स्थित कौशल्या धाम में 22 जनवरी की संध्या को रामोत्सव का भव्य आयोजन होगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और सांसद सुनील सोनी के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार मानस गायन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे भव्य रामोत्सव का आयोजन माता कौशल्या धाम परिसर में शाम 5ः30 बजे से प्रारंभ…

Read More

आर्थिक स्थिति को देखकर ही बजट का होता है निर्धारण : डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली एवं संसदीय प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल का महत्व, प्रश्नों के प्रकार, आधे घंटे की चर्चा, विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने विधायकों को बजट, बजट बनाने की प्रक्रिया, उसके प्रकार तथा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर । अनुविभागीय अधिकारी बकावंड द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण हेतु जांच नाका के माध्यम से जांच दल द्वारा अब तक 09 लोगों पर कार्यवाही कर 306 क्विंटल से अधिक धान की जब्ती की गई है। अनुविभागीय अधिकारी नंदकुमार चैबे ने बताया कि परिवहन करते वाहनों को मंडी अधिनियम के चार वाहनों को जप्त किया गया है। इसके अलावा जांच दल ने ओडिशा राज्य की तरफ आ रही तीन गाडिय़ों में 160 बोरी अवैध धान को जप्त कर करपावंड थाना को सुपुर्द किया गया। ज्ञात हो कि धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी…

Read More

शिवरीनारायण में 22 जनवरी को होगा भव्य रामोत्सव का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज अयोध्या में श्री राम मंदिर में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर महानदी तट पर दीपदान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ आर के खुंटे, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीएम जांजगीर ज्ञानेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संध्या वर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिकजनों ने भी दीपदान किया। कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े शिल्पकारों एवं कारीगरों का पंजीयन ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी सेंटर) के माध्यम से किया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 200 से अधिक लोगों का पंजीयन किया गया। डिप्टी कलेक्टर मधु तेता ने बताया योजना के तहत बढ़ई, नाव बनाने वाले, अस्त्रकार, लोहार, लोहे के औजार निर्माता, तालासाज, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, संगतराश, चर्मकार (मोची) जूते बनाने वाले, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई, झाडू व पैरदान बनाने वाले, गुडिय़ा एवं खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी एवं मछली पकडऩे का जाल निर्माता आदि को सम्मिलित किया गया…

Read More

अलसी के डंठल से बने छत्तीसगढ़ लिलेन के बारे में ली जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीते शनिवार कोएक्स इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर लगायी गई विकास प्रदर्शनी में कृषि स्टार्ट अपए बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अलसी के डंठल से बने छत्तीसगढ़ लिलेन कपड़े में विशेष रूचि दिखायी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. के. पी. वर्मा ने बताया कि अलसी के डंठल जो अब तक बिलकुल भी उपयोगी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले की गीदम पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन युवकों विक्रम कुमार यादव उर्फ सेल्फी, युवराज उईके, किशन उर्फ किट्टू ठाकुर को गिरफ्तार कर इन युवकों के कब्जे से दो नग पिस्टल और 10 नग गोली जब्त की गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार बदमाशों का नक्सलियों के साथ साठ-गांठ तो नहीं है। गीदम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदलपुर रोड़ स्थित एवीएनजे ढाबा में तीन युवक अवैध हथियारों के साथ बैठे हुए है। इसके बाद पुलिस ने ढाबे पर दबिश देकर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले के कांग्रेस नेता अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। आज उनकी तरफ से कांग्रेस के पुराने दफ्तर में संगीतमय सुनदरकाण्ड का पाठ किया। इस दौरान दफ्तर में भगवा झंडा भी लहराया गया।

Read More