खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर । अनुविभागीय अधिकारी बकावंड द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण हेतु जांच नाका के माध्यम से जांच दल द्वारा अब तक 09 लोगों पर कार्यवाही कर 306 क्विंटल से अधिक धान की जब्ती की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी नंदकुमार चैबे ने बताया कि परिवहन करते वाहनों को मंडी अधिनियम के चार वाहनों को जप्त किया गया है। इसके अलावा जांच दल ने ओडिशा राज्य की तरफ आ रही तीन गाडिय़ों में 160 बोरी अवैध धान को जप्त कर करपावंड थाना को सुपुर्द किया गया।
ज्ञात हो कि धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों में विक्रय करने की आशंका रहती है। अत: शासन के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती जांच नाको में अवैध धान के आवक पर विशेष निगरानी रखने हेतु जांच नाका और निगरानी दल बनाया गया है जिन्हें अवैध रुप से बगैर दस्तावेज के धान के परिवहन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

