खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले की गीदम पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन युवकों विक्रम कुमार यादव उर्फ सेल्फी, युवराज उईके, किशन उर्फ किट्टू ठाकुर को गिरफ्तार कर इन युवकों के कब्जे से दो नग पिस्टल और 10 नग गोली जब्त की गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार बदमाशों का नक्सलियों के साथ साठ-गांठ तो नहीं है।
गीदम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदलपुर रोड़ स्थित एवीएनजे ढाबा में तीन युवक अवैध हथियारों के साथ बैठे हुए है। इसके बाद पुलिस ने ढाबे पर दबिश देकर तीनों संदिग्धों से पूछताछ की। युवकों ने अपना नाम विक्रम कुमार यादव उर्फ सेल्फी, युवराज उईके, किशन उर्फ किट्टू ठाकुर बताया। तलाशी लेने पर इनके पास दो नग पिस्टल और 10 नग गोली मिला। तीनों ने हथियार के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। तीनों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

