Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बाल विकास परियोजना सोनाखान के अंतर्गत मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र दानीडीपा एवं पकलाडीपा में मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता के रिक्त 2 पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र हरदी,गनियारी, देवगांव एवं बाघमाड़ा में सहायिका के रिक्त 4 पद हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का मूल्यांकन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं एवं सहायिका के लिए 8वीं उत्तीर्ण, आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य एवं उसे संबंधित ग्राम या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है। गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा, अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग द्वारा संचालित विद्यालय से अध्ययनरत, पूर्व कार्यकर्ता या सहायिका होने पर अतिरिक्त अंक प्रदान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय 11:40 बजे वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मदिर पहुंचेंगे। 12:15 बजे पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद 1:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री क्लस्टर की बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के लिए होंगे रवाना. यहां सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। शाम 7:30 बजे ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजन सम्मान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में आज 24 जनवरी से नया रोस्टर लागू किया जा रहा है। पहली डिवीजन बेंच चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और 23 जनवरी को शपथ ग्रहण करने वाले जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की होगी, जो डिवीजन बेंच के सभी रिट मैटर, पल ओमान हेवियस कॉरपस पिटीशन आदि की सुनवाई करेगी। दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल हैं। इस बेंच में टैक्स के मामलों के अलावा डिवीजन बेंच में सुने जाने वाले कमर्शियल सिविल और कंपनी मामलों की अपील सुनी जाएगी। तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के अग्रवाल और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दिल्ली पब्लिक स्कूल जुनवानी दुर्ग में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग, द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल के कुल-950 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम सड़क संकेत, रोड मार्किग, ट्राफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय हम क्या नहीं करना चाहिए एवं किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओ से कहा गया कि जब आप आज स्कूल अपने घर जाये तो इन बातो को अपने परिजन, पडोसी, दोस्त, भाई, बहन को इन बातों को जरूर बताये एवं उनसे अपील करें की वाहन चलाते समय यातायात…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन कोलकाता से आए पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को डॉ फ्लेमिंग ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से उन्होंने छत्तीसगढ़ और यूनाइटेड किंगडम के मध्य आपसी सहयोग सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने डॉ फ्लेमिंग को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नवीन सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री और डॉ फ्लेमिंग ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान खपाने वाले कोचियों व बिचैलियों, अवैध धान के परिवहन और राइस मिलों में निर्धारित मात्रा से अधिक धान की जब्ती कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में लोरमी अनुविभाग राजस्व अंतर्गत गठित संयुक्त दल द्वारा विजय राइस मिल, जय बजरंग राइस मिल, जय अम्बे राइस और प्रदीप राइस मिल का निरीक्षण कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान राइस मिलों में निर्धारित मात्रा से अधिक धान पाए जाने पर जब्त करके मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। तहसीलदार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। सामाजिक संस्थान वेंकट एंड संस संस्था चरोदा ने दिव्य ज्योति नेत्रहीन विद्यालय शांति नगर भिलाई 3 को कंप्यूटर प्रदान किया गया। यहां बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने की जिम्मेदारी भी संस्था द्वारा ली गई है।

Read More

पायनियर मॉन्यूमेंट की आकृति पर स्थापित किया गया है स्टील का चांद, जारी है सौंदर्यीकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। जामा मस्जिद सेक्टर-6 का सौंदर्यीकरण इन दिनों जारी है। यहां गुम्बद में भिलाई की पहचान पायनियर मॉन्यूमेंट की आकृति के साथ स्टेनलेस स्टील का भारी चांद लगाया है। आर्किटेक्ट हाजी एमएच सिद्दीकी ने खास तौर पर यह चांद बिहार के सीवान में तैयार करवाया है और इसे पिछले हफ्ते ख्वाजा गरीब नवाज अजमेरी की छठी शरीफ के मुबारक मौके पर गुम्बद के उपर लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी और शानदार मस्जिदों में जामा मस्जिद सेक्टर-6 का शुमार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव में मर्दापाल क्षेत्र के सक्रिय नक्सली सदस्य पूर्व बेड़मा जनताना सरकार सदस्य सोनू उर्फ घसिया कश्यप पिता रामधर निवासी हांदापाल थाना मर्दापाल एवं पूर्व जनमिलिशिया सदस्य घिना पिता समरथ निवासी ग्राम कुदूर, राउतपारा थाना मर्दापाल ने आत्मसमर्पण कर दिया है। जिन्हे प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाये प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) सतीश भार्गव, नक्सल सेल…

Read More