खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।
साय ने कहा है कि यह गर्व और खुशी की बात है कि लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश के राज्यों में अव्वल है। यह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा और बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़े, निडर होकर आगे बढ़े, अपने सपने साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने। राज्य सरकार प्रत्येक बालिका के सर्वांगीण विकास, उनके स्वाभिमान व सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है।
Trending
- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
- नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती
- महाराणा वार्ड में पार्षद कुलदीप पाटले ने किया भूमिपूजन, 7.56 लाख रुपये की लागत से बनेगी पचरी
- नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: टेकला के जंगलों से हथियारों का जखीरा और तोयामेटा से ₹24 लाख की भारी नकदी बरामद
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना
- रायपुर में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस: दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी गाइड
- शुक्रवार को क्यों पहनने चाहिए सफेद कपड़े? माता लक्ष्मी की कृपा के साथ चमकेगी सोई हुई किस्मत, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी!
- वैभव सूर्यवंशी इन 3 खिलाड़ियों के लिए बन सकते हैं चुनौती, प्लेइंग-XI में मिल सकता है बड़ा मौका

