खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव में मर्दापाल क्षेत्र के सक्रिय नक्सली सदस्य पूर्व बेड़मा जनताना सरकार सदस्य सोनू उर्फ घसिया कश्यप पिता रामधर निवासी हांदापाल थाना मर्दापाल एवं पूर्व जनमिलिशिया सदस्य घिना पिता समरथ निवासी ग्राम कुदूर, राउतपारा थाना मर्दापाल ने आत्मसमर्पण कर दिया है। जिन्हे प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाये प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) सतीश भार्गव, नक्सल सेल प्रभारी भुनेश्वर नाग एवं थाना प्रभारी मर्दापाल रमन उसेण्डी एवं अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- शहादत को सलाम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के घर पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय कार्ड जारी करने के निर्देश
- सोमवार के दुर्लभ संयोग में ज्येष्ठ पूर्णिमा, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और ‘क्या करें, क्या न करें’ की पूरी गाइड
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ के सामने भी ‘कॉकटेल 2’ ने गाड़े झंडे, 8वें दिन दिखाई उछाल, जानें अब तक का कलेक्शन
- खट्टा-मीठा स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम: जानिए करौंदा के 7 वैज्ञानिक फायदे जो इसे बनाते हैं ‘सुपरफ्रूट’
- छत्तीसगढ़ में मानसून की भारी दस्तक: अगले 7 दिनों तक मूसलाधार बारिश और वज्रपात का ‘ऑरेंज अलर्ट’
- यात्री बस को रोककर गुंडागर्दी, यात्रियों में दहशत और सुरक्षा पर बड़ा सवाल
- सोनू सूद आज छत्तीसगढ़ के भिलाई में: SSCC की नेशनल एनुअल मीट में देशभर के जुड़ेंगे प्रतिनिधि
- देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल

