Author: admin

आर्थिक विकास को मिलेगी गति, बड़े पैमाने पर निर्मित होंगे रोजगार के अवसर गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद में प्रस्तुत केन्द्र सरकार के वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित भारत का आह्वान किया है। इस आह्वान को साकार करने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर प्रदेश के मु यमंत्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को साधुवाद देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना को लागू करते हुए कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लेते हुए प्रदेश में इसे लागू किया है। उन्होने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को 1000 रूपये प्रति माह यानी सालाना 12000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। समाज कल्याण विभाग के कारनामें निरंतर सुर्खियों में रहे है। समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा की डिग्री प्रारंभ से ही विवादित रही है। फर्जी एवं कुटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर वर्मा ने समाज कल्याण विभाग में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर नियुक्ति प्राप्त की। जिन प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति पाई उसकी शिक्षा कभी ली ही नही ! इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल टेक्नोलॉजी उत्तरप्रदेश से तथाकथित प्राप्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त पंकज ने छत्तीसगढ़ शासन में ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट के पद पर वर्ष 1998 में फर्जीवाड़ा कर शासकीय सेवा प्राप्त की…

Read More

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में वर्तमान में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, आमजनों तक सेवाओं की पहुंच, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिले के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड विजिट करने निर्देश…

Read More

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने अधिकारियों को दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर राहुल देव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का पंजीयन,जांच एवं टीकाकरण की जानकारी ली और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर नियमित जांच व आवश्यक सलाह एवं परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी ब्लॉक मेडिकल अधिकारी और बीपीएम इसका गंभीरता से मॉनिटरिंग करें। प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।…

Read More

बेटियों की सुरक्षा के लिए अंतरिम बजट में कुछ भी नहीं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट के बारे में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि इस अंतरिम बजट भाजपा के अंतिम बजट होगा इस बजट में महिलाओं के लिए कुछ खास नहीं, हर बार की तरह इस बार भी महिलाओं को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। महंगाई से आज सभी वर्ग परेशान हैं लेकिन महंगाई को नियंत्रित करने के लिए इस बजट में कुछ भी नही। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का…

Read More

मोदी सरकार से न देश सम्हल रहा है न ही देश की अर्थव्यवस्था खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय बजट 2024 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विगत वर्षों की तरह ही मोदी सरकार के इस बजट में भी जनकल्याणकारी योजनाओं के मद में कटौती की गई है, जिससे प्रमाणित होता है कि भारतीय जनता पार्टी के फोकस में आम जनता का कल्याण नहीं है। उर्वरक सब्सिडी 2022-23 में 251339 करोड़ था जो घटकर 2023-24 में 188894 कर दिया गया था और अब मात्र 164000 करोड़ कर दिया गया है। अर्थात…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किये गए अंतरिम बजट पे पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है अपने इस “विदाई बजट“ में भी मोदी सरकार ने देश के किसानों, नौजवानों, महिलाओं करदाताओं और मध्यमवर्ग सहित किसी को कुछ भी नहीं दिया कहा गई मोदी की गारंटी हर साल 2 करोड़ युवाओ को रोजगार देने की गारंटी दी थी मोदीं जी ने जिसके हिसाब से…

Read More

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, छूट तथा मिलने वाली सुविधाओं क़ो विस्तार से बताया गया खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला मुख्यालय बेमेतरा के पंडित जवाहर लाल नेहरू कला महाविद्यालय और समाधान कॉलेज मे जिले के युवाओं को भारतीय थल एवं वायु सेना में अग्निवीर भर्ती संबंधित सेवाओं के संबंध जानकारी देने के संबंध में एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम 3 चरणों में आयोजित की गई, शासकीय पीजी कॉलेज जिसमे पहले चरण पश्चात दूसरे चरण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेमेतरा के विद्यार्थियों के लिए रखा गया था, तथा तीसरा चरण समाधान कॉलेज मे रखा गया। कार्यक्रम में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने केंद्रीय बजट 2024-25 हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का माना आभार। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये केंद्रीय बजट 2024-25 को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पेश 2024-25 केंद्रीय बजट आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत गांव गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत सामाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को तथा विकासित भारत के संकल्प को पूरा…

Read More