खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर प्रदेश के मु यमंत्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को साधुवाद देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना को लागू करते हुए कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लेते हुए प्रदेश में इसे लागू किया है।
उन्होने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को 1000 रूपये प्रति माह यानी सालाना 12000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी,शासन की महत्ती योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिनकी उम्र 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा, विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा,परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। हमारी सरकार ने प्रदेश की जनमानस से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए दृढ ़संकल्पित है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

