Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 2 फरवरी यानी आज से तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर रायगढ़ जिले में बैठक लेंगे। बता दें कि रायगढ़, सक्ति और कोरबा में आज कांग्रेसजनों के साथ बैठक है। रायगढ़ में तमाम बड़े नेता, पदाधिकारियों की बैठक होगी। वहीं इस बैठक में सचिन पायलट, दीपक बैज, भूपेश बघेल, शिव डहरिया, सप्तगिरी उल्का जैसे तमाम नेता शामिल होंगे। बता दें कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में बिना हेलमेट वाहन चालन के दौरान सड़क दुर्घटना होने पर मृत्यु दर को रोकने हेतु *जिला दण्डाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही करने हेतु दिये गये सख्त निर्देश के परिपालन में नेशलन हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर कुल-11 चेकिंग पाइंट बनाये गये जिसमें यातायात के अधिकारी एवं थाना के बल के द्वारा बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चालन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक जीवलापदर गांव में नक्सलियों ने निर्माण कार्यों में लगी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। सभी वाहन नारायणपुर के कुरूषनार थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवलापदर में पुल निर्माण कार्य में लगी थी। करीब 50 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने टैंकर, मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर वाहन को आग के हवाले कर दिय। पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के एक मोटर साइकिल वाहन को भी अपने साथ ले गए है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में 2596 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें से 8 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। पॉजिटिविटी दर 0.31 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बालोद जिले में कोरोना समेत अन्य बिमारियों से ग्रसित एक मरीज की मौत हो गई है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां तुरंगा (पुसौर) में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन और रायगढ़ शहर में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूर्वान्ह 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे इंद्रप्रस्थ स्टेडियम हेलीपेड पुसौर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय आर्ष गुरूकुल आश्रम तुरंगा(पुसौर) में दोपहर 12.15 बजे से आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात पुसौर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.05…

Read More

प्रदेश में उद्यानिकी फसलों की बेहतर संभावनाएं, ऐसा काम करें कि दूसरे राज्य भी करें अनुकरण उद्यानिकी फसलों के प्रसार के लिए सरगुजा संभाग में बनेगा 1000 एकड़ का पायलट प्रोजेक्ट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज नया रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के बेंक्वेट हाल में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। मंत्री नेताम ने बैठक में कहा कि पात्र और वास्तविक किसानों को शासन के योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित हो। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। जैविक खेती को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि सरकार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 01 फरवरी की स्थिति में केवल एक सप्ताह के भीतर 21 लाख 15 हजार राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में प्रस्तुत अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली हमारी केंद्र सरकार का यह बजट अंतरिम बजट होने के बावजूद पूर्ण बजट जैसा है जो विकसित भारत के निर्माण में एक ठोस कदम साबित होगा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में भारत को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। उसी दिशा में वित्तमंत्री का यह बजट देश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की राज्य स्तरीय संचालन सह-मानिटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत राज्य के शासकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को दोपहर में भोजन प्रदान किया जाता है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में नियमित रूप से विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त भोजन मिले यह सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने संभागायुक्त एवं कलेक्टरों को योजना की लगातार मानिटरिंग करने कहा है। मुख्य सचिव ने बस्तर संभाग के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देशानुसार क्रेडा द्वारा 83 पीएम स्कूलों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र की स्वीकृति दी गई है। ‘पीएम श्री स्कूल’ योजना के तहत प्रदेश के ऐसे अविद्युतिकृत स्कूल भवनों में नियमित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए विभिन्न क्षमता के ऑफग्रिड सोलर पावर प्लांटों की स्थापना की जा रही है, जिससे विद्यालयीन समय में बढ़ोत्तरी, शिक्षा संबंधी आधुनिक उपकरणों के संचालन तथा रात्रिकालीन सुरक्षा में भी सहायक सिद्ध हो रही है। ‘पीएम श्री स्कूल’ में सोलर पावर प्लांट से आधुनिक शिक्षा जैसे – स्मार्ट क्लासेस, कम्प्यूटर एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से अध्ययनरत…

Read More