Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर के साथ ही गांवों तक अपनी पकड़ और मजबूत करने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में लिए भाजपा गांव चलो अभियान चलाएगी। भाजपा जिला कार्यालय में इस अभियान की रूपरेखा को लेकर समस्त 11 मंडलों की बैठक आयोजित की गयी, 04 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचेंगे और केंद्र व राज्य की योजनाओं की घर घर जाकर जानकारी प्रदान करेंगे। अभियान में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर के नेतृत्व में यातायात एंव थानों के द्वारा ध्वनि प्रदुषण करने वाले वाहन चालक, डीजे संचालक, पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के अवहेलना करने पर शक्त कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत माह जनवरी में 545 वाहन चालको पर कार्यवाही कर 17130/- समन शुल्क वसूल किया गया। माह फरवरी सभी थाना / चौकी में विशेष अभियान चलाकर ध्वनि प्रदुषण करने वाले 144 वाहन चालको पर कार्यवाही कर 45400/- समन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। प्रदेश में पहली बार ऐसा मामला देखने को मिला है। जब किसी नाबालिग को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने तीन आरोपियों को सजा सुनाते हुए तीन आरोपियों को आजीवन करावास में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला बलौदाबाजार का है। दरअसल, यह घटना 26 मई 2021 का है। जहां तीन साल पहले पोंसरी गांव के कुएं में एक बच्ची का शव मिला था। बताया जा रहा है कि बच्ची से रेप कर रस्सी से हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका था। पुलिस ने इस मामले में जांच तो शुरु कर दी…
रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के बाहर स्थापित की गई है प्रतिमा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता आशा त्रिपाठी व पिता सुभाष त्रिपाठी इस दौरान रहे साथ। 13 नवंबर 2021 को मणिपुर में आतंकवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा त्रिपाठी और 6 वर्षीय पुत्र अबीर त्रिपाठी हुए थे शहीद। भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा दी गई सलामी। रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के भाजपा पार्षद योगेंद्र पांडे को जान से मारने की धमकी से भरा एक पत्र मिला है, अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे इस पत्र में पार्षद और भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे को पद और पार्टी छोडऩे की चेतावनी देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र स्कूली कॉपी के पन्ने में टूटी फूटी भाषा और हैंडराइटिंग से लिखा गया है। अज्ञात व्यक्ति ने पत्र डाक विभाग के माध्यम से योगेंद्र पांडे के पते पर पोस्ट किया, पत्र मिलने के बाद पार्षद योगेंद्र पांडे ने पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला अधिवक्ता संघ, कोण्डागांव के द्विवार्षिक चुनाव दिनांक 01.02.2024 को संपन्न हुआ जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि कुल मतदात 64 में से 62 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें दो डाकमत पत्र प्राप्त हुए। मतगणना उपरांत अध्यक्ष पद पर दीपक ठाकुर एवं उपाध्यक्ष पद पर असलम खान को विजयी घोषित किये गये। अन्य पदाधिकारीगण में सचिव पद प्रषांत दत्ता, सह सचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष मदन हलदार, सांस्कृतिक सचिव जयदेव साहू, क्रिडा सचिव नितेष जैन एवं कार्यकारणी सदस्य महेन्द्र कौषल, गोपाल दीक्षित, नरेष कुमार नाईक एवं कंवल सिंह बघेल को निर्विरोध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में नक्सल अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मासूम बच्चे सहित आम ग्रामीण की मौत पर चिंता जाहिर करते हुए सर्व आदिवासी समाज ने कहा कि ऐसी घटनाओं से आम लोगों के बीच अविश्वास की भावना बढ़ती जा रही है। उन्होने ऐसी मौत पर संदेह जताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों ने बयान जारी कर कहा है कि बीते जनवरी माह में मुदवेंदी में 06 माह की मासूम की गोली लगने तथा बोडग़ा गांव के युवक रमेश ओयाम की कथित नक्सल मुठभेड़ में क्रास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना भोपालपटनम् एवं केरिपु 170/बी चेरपल्ली की संयुक्त टीम ग्राम करकावाया की ओर निकली थी। अभियान के दौरान ग्राम करकावाया से नक्सली वारदात के बाद से फरार नक्सली महेश तलाण्डी पिता इस्तारी उम्र 38 वर्ष निवासी करकावाया थाना भोपालपटनम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महेश तलाण्डी के विरूद्ध थाना भोपालपटनम में 03 स्थाई वारंट भी लंबित है। गिरफ्तार नक्सली आरोपी के विरूद्ध थाना भोपालपटपनम् में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त आज शुक्रवार को न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली थाना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम ने शुक्रवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में माह जनवरी में सेवानिवृत्त हुए 16 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पुष्पमाला एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किए।वहीं इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ पत्र प्रदान किए। कलेक्टर विजय दयाराम ने कहा कि लम्बी अवधि तक शासकीय सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय नियमों के अनुसार उनके हक एवं पात्रता अनुसार सभी स्वत्वों का समय पर भुगतान करने हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के विकासखंड पुसौर के आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा में अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे हैं। आर्ष गुरुकुल आश्रम में मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में स्वामी दयानंद सरस्वती को याद करते हुए कहा कि स्वामी जी की 200 वीं जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन आए सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है की आज मुझे इस कार्यक्रम में आने का अवसर मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा की 1999 मैं पहली बार सांसद बना था। तब…

