Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, शराब व अन्य अवैध नशे के खिलाफ जिले के पुलिस कप्तान के द्वारा नशे के विरूद्ध पुलिस की एक विशेष अभियान “नया सवेरा” योजनान्तर्गत नशीली पदार्थों और अवैध गांजा तस्करो पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने भारी मात्रा में गंजे के साथ दो तस्करों को धरदबोचा है। आरोपियो के कब्जे से पृथक-पृथक मामलो में कुल 25.750 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। दरअसल, पुलिस की टीम ने दो अलग अलग जगहो से धर पकड़ कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से गांजा परिवहन करने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की निलंबित IAS रानू साहू की जमानतअर्जी को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद रानू साहू को फिलहाल जेल में रहना पड़ेगा। बीते सात जनवरी को मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर गुरुवार को आर्डर किया गया है।IAS रानू साहू कोल घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। इससे पहले लोअर कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान ED के वकील ने कुछ और तथ्य रखने की बात कही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नेलसनार भैरमगढ़ मार्ग पर नेलसनार सडक़ के किनारे स्थित किराने की दुकान में बीते 28 दिसम्बर 2023 को हुई आगजनी से मृतिका सेवंती शिवहरे का हत्यारा एक ट्रक ड्राइवर निकला। उसने ही सेवंती के सिर पर गाड़ी के पाना से वार कर पहले हत्या की फिर साक्ष्य छुपाने के लिये मृतिका के शव पर और दुकान में डीजल पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी को पुलिस ने जांजगीर चांपा से गिर तार कर गिरफ्तार नेलसनार थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद आज न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं। पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना सिटी कोतवाली को दो अलग-अलग सूचना प्राप्त हुआ कि 03 व्यक्ति जो लुक छिपकर अवैध नशीली गोली दवाई शहर में बिक्री कर रहे है, दलपत सागर तथा मंगडू कचौरा के पास से क्रमश: दोनो नशीली दवाई तथा नशीली सीरप बेच रहे है कि सूचना पर हनुमान मंदिर दलपत सागर तथा मांगडू कचौरा चौक के पास से आरोपी प्रतीक ठाकुर, विवेकदास मानिकपुरी और अजय राजपूत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध नशीली दवाई टेबलेट 04 पैकेट के अंदर 2850 नग, टैबलेट 355 नग कुल 3,205 नग नशीली टैबलेट्स तथा घटना स्थल मंगडू कचौरा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के थाना कोहकामेटा से डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल अभियान हेतु माड़ क्षेत्र में रवाना हुए थे। इसी दौरान बुधवार को अबूझमाड़ के बेड़मामेटा के जंगल में मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान 03 नक्सलियों 1. रानू पोडिय़ाम निवासी बेड़मामेटा 2. सुधराम मण्डावी निवासी कट्टाकाल एवं 3. विजय पोडियाम निवासी बेड़मामेटा को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 03 नग भरमार बन्दूक, डेटोनेटर, बैटरी, बिजली वायर एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों नक्सली कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय थे, जवान बुधवार देर शाम को वापसी के बाद कोहकामेटा पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर बुधवार शाम लगभग 05 बजे हुई मुठभेड़ में जवानों ने 08 लाख के इनामी नक्सली चन्द्रन्ना उर्फ सत्यम को ढेर कर दिया है। चंद्रन्ना जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था। पुलिस ने मौके से शव, हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया है। जवान पूरी रात मौके पर मौजूद रहे, अब भी इलाके में सर्चिंग जारी है। जवान आज दोपहर तक शव सहित बरामद नक्सल सामग्री लेकर लौटने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गोंदपल्ली, परलागट्टा और बड़ेपल्ली गांव के जंगल में बड़ी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महादेव सट्टा एप का मामला जोर शोर से उठा। सत्ता पक्ष के विधायको ने ही ये मामला उठाते हुए कहा कि इसमें कई बड़े अधिकारियों और राजनेताओं के शामिल होने की पुष्टि हुई है परंतु इन पर कोई कारवाई नही हुई है। भाजपा विधायकों ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग उठाई। इस पर गृहमंत्री ने कहा कि अभी इसकी जांच ई डी कर रही है जो अंतिम चरण में है उन्होंने सदन को आश्वस्त कराया कि इस मामले में जो भी शामिल होगा उस पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।…

Read More

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन उनके निमित्त व्रत रखा जाता है और पूजा की जाती है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को प्रिय भी है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए यह दिन उत्तम है। मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय विष्णु स्तुति का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से परिवार में खुशियां आती हैं और तरक्की मिलती है। साथ ही इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर कर देते हैं। विष्णु स्तुति का पाठ इस प्रकार है। गुरुवार के दिन…

Read More

धोनी के अंदाज में उदय सहारन ने बचाई टीम इंडिया की डूबती नैया नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेनानी में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मैच में भारत को 2 विकेट से जीत मिली। मैच में कप्तान उदय सहारन ने 81 रनों की पारी खेली। वहीं, सचिन धास ने 96 रन बनाए। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्वकप 2024 के फाइनल में प्रवेश किया। अब भारत का खिताबी मुकाबला 11 फरवरी को होगा, जहां भारत की भिड़ंत पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगी, जो दूसरे सेमीफाइनल में कल यानी 8 फरवरी को एक दूसरे…

Read More

नई दिल्ली। ‘हनुमैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे। इस फिल्म ने आते ही बिजनेस बढ़ाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कम बजट में बनी ‘हनुमैन’ की चर्चा पूरे देश में होने लगी। रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद फिल्म अब शायद बॉक्स ऑफिस पर अलविदा कहने की तैयार कर रही है, क्योंकि पहली बार फिल्म की कमाई करोड़ से गिरकर लाख में पहुंची है। ‘हनुमैन’ एक तेलुगु फिल्म है, जिसे पूरे भारत में पसंद किया गया। फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ के साथ शुरुआत की थी और पहले हफ्ते में ही 90 करोड़ के करीब…

Read More