खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नेलसनार भैरमगढ़ मार्ग पर नेलसनार सडक़ के किनारे स्थित किराने की दुकान में बीते 28 दिसम्बर 2023 को हुई आगजनी से मृतिका सेवंती शिवहरे का हत्यारा एक ट्रक ड्राइवर निकला। उसने ही सेवंती के सिर पर गाड़ी के पाना से वार कर पहले हत्या की फिर साक्ष्य छुपाने के लिये मृतिका के शव पर और दुकान में डीजल पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी को पुलिस ने जांजगीर चांपा से गिर तार कर गिरफ्तार नेलसनार थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद आज न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 दिसम्बर 2023 को नेलसनार स्थित सडक़ किनारे किराने की दुकान में हुई आगजनी से मृतिका सेवंती शिवहरे की मौत होने की सूचना पर नेलसनार थाना में मर्ग पंजीबद्ध किया गया। पुलिस में मृतिका के मोबाईल नंबर का कॉल डिटेल, टावर डंप, घटना के समय पर रोड में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के अवलोकन व गवाहों के कथनों के आधार पर घटना के संदेही आरोपी आईसर मेटाडोर क्रमांक सीजी 11 बीएच 3402 के चालक अजय सिंह राजपूत पिता मोती लाल उम्र 32 निवासी वार्ड क्रमांक 15 बिरगहनी चौक चांपा थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा गया।
आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना के दिन 28 दिसम्बर 2023 को नेलसनार सडक़ किनारे स्थित किराने दुकान की मालिक सेवंती शिवहरे से विवाद के बाद टायर खोलने के पाना से उसने उसके सिर पर मारकर हत्या कर दुकान के गल्ला व घर के आलमारी में रखे रकम करीब 65 -66 हजार रुपये को निकाल कर दुकान में रखे डीजल पेट्रोल को मृतिका के शरीर व दुकान में डालकर जलाकर हत्या करने की बात बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से घटना प्रयुक्त व्हील पाना बरामद किया गया। वही घटना में लूट की रकम से स्वसहायता समूह के लोन का रकम पटाया गया। जिसकी रसीद व निजी उपयोग के लिए क्रय किये गए टीवी व फ्रिज की रसीद बरामद की गई हैं।

