Author: admin

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में है रोटी-बेटी का संबंध- मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उत्कल दिवस पर छत्तीसगढ़ के 35 लाख उत्कल बंधुओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच प्राचीन संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे बीच रोटी-बेटी का संबंध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) में उत्कल दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल ओडिशा के गठन का उत्सव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगे। शाह 4 अप्रैल की शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगें। 5 अप्रैल की सुबह दंतेवाड़ा जाएंगे और मां दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा अमित शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। इसके बाद शाह नक्सल ऑपरेशन्स को अंजाम देने वाले बस्तर में कमांडर्स से मुलाकात करेंगे। बस्तर से लौटकर केंद्रीय गृहमंत्री रायपुर में प्रशासनिक बैठक लेंगे। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। पंडुम महोत्सव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए 04 सहायक उपनिरीक्षक एवं 03 प्रधान आरक्षक को विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक लाईन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सहायक उप निरीक्षक भूषण लाल साहू, सुरेन्द्र मिश्रा, चम्पू लाल साहू, मिनती सरकार तथा प्रधान आरक्षक विनोद कुमार कश्यप, चुम्मन लाल साहू एवं मानभंजन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में गांजा तस्करों से सांठगांठ के आरोपी आरक्षक को सस्पेंड किया गया है। पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ आरक्षक विजय धुरंधर पर NDPS प्रकरण में आरोपियों को सहयोग पहुंचाने का आरोप है। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक पुरानी भिलाई पुलिस ने पुरैना बस्ती में 30 मार्च को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 13 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। जब आरोपियों से पूछताछ की गई और उनकी कॉल डिटेल को खंगाला गया तो पता चला कि आरक्षक विजय धुरंधर उनके टच में था। इतना ही कार्रवाई के समय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। हसदेव नदी में आज सुबह 6 दिनों से लापता चल रहे युवक की लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है।जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम दीपक राठौर दीपका थाना क्षेत्र का निवासी था। वह बीते 6 दिनों से लापता था, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस में की थी। युवक की लाश आज मोरगा चौकी के अंतर्गत अंबिकापुर-चोटिया NH-130 मार्ग पर…

Read More

एकादशी का व्रत व्यक्ति को जन्मों जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है। इस व्रत के फल स्वरूप न सिर्फ परिवारजन बल्कि पितरों को भी लाभ मिलता है। एकादशी पर व्रत कर विष्णु जी का पूजन, दान देने वालों के पितरों की आत्मा संतुष्ट रहती है। सुख-सौभाग्य की कमी है तो एकादशी का व्रत जरुर करें।आइए जानते हैं इस साल अप्रैल 2025 में कौन-कौन सी एकादशी का संयोग बन रहा है।एकादशी का व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता…

Read More

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 116 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में मुंबई ने 13वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। लगातार दो हार झेलने के बाद मुंबई को मौजूदा सीजन में पहली जीत नसीब हुई है। इस भिड़ंत में रायन रिकेल्टन और अश्वनी कुमार MI की जीत के हीरो रहे।IPL 2025 में मुंबई की पहली जीतमुंबई ने IPL 2025 में…

Read More

सलमान खान की ‘सिकंदर’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी। 30 मार्च, संडे को इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखते हुए लग रहा था कि ये ओपनिंग डे पर गर्दा उड़ा देगी और सॉलिड कमाई करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। ‘सिकंदर’ साल की सबसे बड़ी ओपनर नहीं बन पाई, चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?‘सिकंदर’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?‘सिकंदर’ में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आ रही है। ए आर मुरुगादॉस निर्देशित…

Read More

नई दिल्ली। शरीर को ताकतवर बनाने के लिए कई लोग अंडा-चिकन खाना शुरू कर देते हैं। इन दोनों ही चीजों को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है और इनका सेवन करने से मसल्स को मजबूती मिलती है। कुछ लोग अंडा-चिकन नहीं खाते हैं और वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं। अगर वे लोग भी शरीर को फौलादी बनाना चाहते हैं, तो अंडा-चिकन के बजाय लोबिया दाल (Lobia Dal) खाना शुरू कर सकते हैं। लोबिया दाल में प्रोटीन समेत पोषक तत्वों की भरमार होती है। रोज सिर्फ 1-2 कटोरी लोबिया दाल खाएंगे, तो कुछ ही सप्ताह में मसल्स पहलवानों जैसी बन सकती…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके की लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पूजा उर्फ गीतांजली देवांगन ने पहले ही पांच शादियां की थीं और खुद को अविवाहित बताकर छठी शादी की तैयारी कर रही थी। लेकिन मां-बेटी की धोखाधड़ी का खुलासा होते ही पुलिस ने धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।जांच के दौरान पता चला कि पूजा देवांगन ने 2015 से 2023 के बीच उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन सहित अन्य लोगों से शादी की थी। शादी के…

Read More