खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगे। शाह 4 अप्रैल की शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगें। 5 अप्रैल की सुबह दंतेवाड़ा जाएंगे और मां दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा अमित शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। इसके बाद शाह नक्सल ऑपरेशन्स को अंजाम देने वाले बस्तर में कमांडर्स से मुलाकात करेंगे। बस्तर से लौटकर केंद्रीय गृहमंत्री रायपुर में प्रशासनिक बैठक लेंगे।
प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। पंडुम महोत्सव को लेकर शर्मा ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विषयों पर कार्यक्रम होगा। समापन कार्यक्रम में पद्मश्री अवॉर्डी आएंगे। महोत्सव में 3 अप्रैल को कवि कुमार विश्वास ‘बस्तर के राम’ की प्रस्तुति देंगे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

