एकादशी का व्रत व्यक्ति को जन्मों जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है। इस व्रत के फल स्वरूप न सिर्फ परिवारजन बल्कि पितरों को भी लाभ मिलता है। एकादशी पर व्रत कर विष्णु जी का पूजन, दान देने वालों के पितरों की आत्मा संतुष्ट रहती है। सुख-सौभाग्य की कमी है तो एकादशी का व्रत जरुर करें।आइए जानते हैं इस साल अप्रैल 2025 में कौन-कौन सी एकादशी का संयोग बन रहा है।
एकादशी का व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। साथ ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है
अप्रैल 2025 में एकादशी कब-कब ?
कामदा एकादशी – इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी 8 अप्रैल 2025 मंगलवार को है। कामदा एकादशी को फलदा एकादशी भी कहते हैं। कामदा एकादशी को सांसारिक कामनाएं पूरी करने वाला व्रत माना गया है। इसके प्रताप से पारिवारिक जीवन की समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं, ऐसी मान्यता है।
चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि शुरू – 7 अप्रैल 2025, रात 8.00
चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि समाप्त – 8 अप्रैल 2025, रात 09.12
पूजा मुहूर्त – सुबह 9.13 – दोपहर 1.58
व्रत पारण समय – सुबह 6.02 – सुबह 8.34 (9 अप्रैल 2025)
वरुथिनी एकादशी – वैशाख माह में वरूथिनी एकादशी का व्रत 24 अप्रैल 2025, गुरुवार को है। मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरी भक्ति-भाव से वरुथिनी एकादशी एकादशी व्रत करता हैं उनको स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है। इसका फल गंगा स्नान के फल से भी अधिक है।
वैशाख कृष्ण एकादशी तिथि शुरू – 23 अप्रैल 2025, शाम 4.43
वैशाख कृष्ण एकादशी तिथि समाप्त – 24 अप्रैल 2025, दोपहर 2.32
पूजा मुहूर्त – सुबह 5.47 – सुबह 7.25
व्रत पारण समय – सुबह 5.46 – सुबह 8.23 (25 अप्रैल 2025)
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

