Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
नई दिल्ली। 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही आम बजट की घोषणाएं भी आज से लागू हो जाएंगी। इस वित्त वर्ष से कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं, जो करदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और उपभोक्ताओं पर सीधा असर डालेंगे।आयकर व्यवस्था में बड़ा बदलाव: सबसे बड़ा बदलाव आयकर व्यवस्था में हुआ है। नई कर व्यवस्था लागू होने के साथ ही अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वेतनभोगियों के लिए यह सीमा 75 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ 12।75 लाख रुपये हो जाएगी।1…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानी 2 अप्रैल से मौसम बदला रहेगा। प्रदेश के सभी पांच संभागों के जिलों में अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओले गिर सकते हैं। बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बदले मौसम का असर पूरे प्रदेश में ही देखने को मिलेगा। वहीं अगले 2 दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा। उसके बाद 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में कुख्यात अपराधी तपन सरकार के भांजे ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर एक हिस्ट्रीशीटर अवतार मरकाम को चाकू से गोदकर मार डाला। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी भी दीपक ठाकुर फरार है। इसे पकड़ने के लिए दुर्ग एसपी 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।दुर्ग एसपी ने 31 मार्च को आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा गया है कि 28 मार्च को रात 10 बजे चिखली स्थित इंदर ढाबा में सोना उर्फ आकाश मजुमदार, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान, होरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने कबीरधाम जिला के प्रवास के दौरान ग्राम मदनपुर में आयोजित भागवत गीता महापुराण में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन में भाग लेते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति और आध्यात्मिकता का अनुभव किया। उपमुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और आयोजन समिति के सदस्यों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला पवित्र मार्गदर्शक है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता को जन्मदिन की बधाई दी, x में सीएम ने कहा, प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। कौन है भुवनेश्वर कलिता भुवनेश्वर कलिता एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं, जो 2020 से असम से राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं, 2014 से 2019, 2008 से 2014, 1990 से 1996 और 1984 से 1990 तक। वह 1998 से 1999 तक लोकसभा के सदस्य रहे। इससे पहले, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो में तेजी लाने हेतु श सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर , कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोन्टा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, खालीद खान कमाण्डेन्ट सीआरपीएफ 218 वाहिनी सीआरपीएफ, उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, आकाश राव गिरपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल कोन्टा के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत जिला सुकमा एवं आन्ध्रप्रदेश राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र कोंटा-गोलापल्ली मार्ग में आज…
पेयजल संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु नागरिक सीधे नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से संपर्क कर सकते हैं खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्रीष्म ऋतु के चलते बेमेतरा जिले में भू-जल स्तर में लगातार गिरावट के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है|,जिला बेमेतरा में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था बनाये रखने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जिला, विकासखण्ड एवं जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनके सम्पर्क नम्बर जारी किये जा रहे है।हेल्पलाइन नंबर : बेमेतरा जिला स्तर पर मोतीलाल ठाकुर, सहायक मानचित्रकार, 7389531388 प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे…
दंतेवाड़ा में गूंजेगा बस्तर के राम- डॉ. कुमार विश्वास सुनाएंगे ‘बस्तर के राम’ की अनुपम कथा बस्तर पंडुम 2025 के उद्घाटन दिवस में होगा कार्यक्रम:उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा “बस्तर के राम” कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला यह आयोजन, बस्तर क्षेत्र में शांति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए सोपान तय करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “बस्तर पंडुम 2025” को बस्तर की आत्मा से जुड़ा एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताते हुए कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के खिलाफ शुरू हुआ पोस्टर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा हमला महादेव सट्टा एप को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर किया है, जिनके निवास पर हाल ही के दिनों में सीबीआई ने छापा मारा था।छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव सट्टा एप घोटाला की गठरी लिए दिखाया गया है, जिसमें से गिरते नोट से तमाम पंजा छाप अधिकारी एकत्रित करते नजर आ रहे हैं। इसमें भूपेश के साथ भिलाई विधायक देवेंद्र यादव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 243।54 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 36.53 लाख रुपए आंकी गई है। हैरानी की बात यह थी कि तस्करों ने इसे सब्जी की कैरेट्स के नीचे छुपा रखा था और इसे मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र तक पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनकी पूरी योजना ध्वस्त कर दी।पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की…

