खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए 04 सहायक उपनिरीक्षक एवं 03 प्रधान आरक्षक को विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक लाईन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सहायक उप निरीक्षक भूषण लाल साहू, सुरेन्द्र मिश्रा, चम्पू लाल साहू, मिनती सरकार तथा प्रधान आरक्षक विनोद कुमार कश्यप, चुम्मन लाल साहू एवं मानभंजन भोई शामिल हैं। सउनि भूषण लाल साहू – आप वर्ष 1989 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना कोतवाली, उरला, कसडोल, बालाघाट, नारायणपुर पुनः रायपुर यातायात एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
सउनि सुरेन्द्र मिश्रा – आप वर्ष 1981 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना सिविल लाईन, गंज, पण्डरी, टिकरापारा, पुरानी बस्ती एवं आमानाका में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 44 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है। सउनि चम्पू लाल साहू – आप वर्ष 1988 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना पुरानीबस्ती, खरोरा, अभनपुर, मौदहापारा, सिमगा, गोबरानवापारा, गुढियारी, महासमुद, खल्लारी, पटेवा, कोतवाली एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 37 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
सउनि मिनती सरकार – आप वर्ष 1982 में महिला आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर पुलिस कंट्रोल रूम, महिला थाना एवं डॉयल 112 में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 43 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है। प्रधान आरक्षक विनोद कुमार कश्यप – आप वर्ष 1984 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना-जीआरपी, खरोरा, आरंग एवं पुलिस लाईन रायपुर में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 41 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
प्रधान आरक्षक चुम्मन लाल – आप वर्ष 1982 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना कोतवाली, तुमगांव धरसींवा, पुलिस लाईन, खरोरा, गरियाबंद, आरंग, यातायात, पुनः पुलिस लाईन, खरोरा एवं पुनः आरंग में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 43 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है। प्रधान आरक्षक मानमंजन भोई- आप वर्ष 1988 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना-सरस्वतीनगर एवं यातायात में सेवा देते हुए दिनांक 31.03.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 37 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

