Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है, राज्य में एकसाथ 17 नए कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, दुर्ग में 6, बालोद में 4, रायपुर और कोरिया से 2-2, महासमुंद, बिलासपुर और कांकेर में 1-1 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है।

Read More

स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में की घोषणा, स्वास्थ्य कर्मियों का खत्म होगा अटैचमेंट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विधानसभा सदन में एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों का अटैचमेंट खत्म करने की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि ऐसी जानकारी मिली है कि बिना किसी कारण के ही दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं चिकित्सकों को अन्यत्र मनचाही जगहों पर अटैच किया गया है जिससे आम लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। जायसवाल ने कहा है कि यदि कहीं ऐसी विशेष परिस्थिति…

Read More

मुख्यमंत्री साय का विशेष पिछड़ी जनजाति के विकास पर है विशेष जोर बजट में 300 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में तैयार किये गये बजट में विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। इस बजट प्रावधान से छत्तीसगढ़ में रह रहे बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, बैगा, कमार और अबूझमाड़िया लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा। घास-फूस के घरों की जगह वे पक्के घरों में रह सकेंगे। पेयजल की अच्छी सुविधा होगी। अभी अधिकांश विशेष पिछड़ी जनजाति की बस्तियों में पानी दूर…

Read More

19 फरवरी को प्रदेश भर में होगा एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र द्वारा कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने तानाशाही बताते हुये कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों की लोकतांत्रिक गतिविधियों और सांगठनिक गतिविधियों पर तानाशाहीपूर्वक रोक लगाना चाहती है, इसीलिये बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके एक अभूतपूर्व और क्रूर कदम उठाया है। यह कदम लोकसभा चुनावों से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत नया बस स्टैण्ड में बीती रात में शहर के एक गैंग के गुर्गों द्वारा दूसरे गैंग के सरगना को पिस्टल से जान से मारने की धमकी देते हुए फायर कर जान से मारने का असफल प्रयास करने वाले 06 आरोपियों राज दुग्गा, चिराग साहू, किशोर चालान, मोहम्मद अल्ताफ, त्रिनाथ दुर्गा एवं हेमंत ध्रुव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो के कब्जे से अपराध कारित करने के लिए उपयोग में लाये गये एक नग देशी पिस्टल, 02 नग कारतूस, 02 चाकू, 09 मोबाइल, एक कार बरामद-जप्त कर आरोपियो के खिलाफ धारा…

Read More

वृद्ध विमर्श पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विद्वानों रखे अपने विचार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय संस्कृति में जिनको सिरमौर समझा जाता था, बदलते समय के साथ आज वह संगोष्ठी का विषय बन गया है। इस विषय पर चर्चा करना बेहद जरूरी है क्योंकि जिस घर में बुजुर्गों का वास होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है। बुजुर्ग हमारी पूंजी है और यही हमारी संस्कृति भी है। युवा पीढ़ी इस बात को समझे और बुजुर्गों का सम्मान करे क्योंकि एक दिन उन्हें भी बुजुर्ग होना है। यह बातें मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर के हिन्दी विभाग द्वारा ’वृद्ध विमर्शः कल, आज और…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के चुनावी भ्रष्टाचार को उजागर किया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि अनैतिक तरीके से केवल अपना आर्थिक हित साधने भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा लाए गए इलेक्टोरल बांड पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय कांग्रेस के आरोपों पर मोहर है। सर्वोच्च न्यायालय के फ़ैसले से प्रमाणीत है कि चुनावी बांड मोदी सरकार का बड़ा घोटाला है। चुनावी बांड जारी करने वाले बैंक आरबीआई के नियंत्रण में काम करते हैं, जो केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन होता है। कौन सी कंपनी किस राजनीतिक दल को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धाैरपुर पुलिस ने मवेशियों कों बुचड़खाना ले जाते चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 09 रास मवेशी बरामद किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेश मरावी ने रिपोर्ट दर्ज कराया को शंकरगढ़ निवासी नेसार अंसारी एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा आसानडीह जंगल की ओर से मवेशियों कों पैदल हाकते हुए झारखण्ड की ओर ले जा रहे हैं, जो सभी संदिग्ध कों ग्रामीणों द्वारा रोककर रखा गया हैं। जिसके सुचना पर पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर रवाना होकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नेसार अंसारी एवं सभी संदिग्धो कों पकड़कर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज तहसील में धान खरीदी का मामला उजागर होने और प्रभारी तहसीलदार के निलंबन के बाद पटवारी संघ लामबंद हो गया है। पटवारियों ने कलम बंद हड़ताल कर दिया है। बता दे कि धान खरीदी में गड़बड़ी के मामले में जांच के बाद 12 पटवारी, 6 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व 6 खरीदी प्रभारी,6 कम्प्यूटर ऑपरेटर,3 प्रबन्धको को दोषी पाया गया है और जांच अधिकारियों के द्वारा इन सभी कर्मचारियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की अनुशंसा की गई है। वही जांच टीम की अनुशंसा सामने आने के बाद पटवारी अपने -आप को निर्दोष…

Read More

विधानसभा में आरटीई के दस से अधिक सवाल पूछ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों ने अपने ही स्कूल शिक्षा मंत्री को घेरा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश में निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम की धज्जी उड़ाने वाले और ग़रीब, निर्धन छात्र-छात्राओ का निःशुल्क शिक्षा का अधिकार छीनने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के गिरफ़्त में घिरते जा रहे है स्कूल शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल जिन अधिकारियों ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की समय स्कूल शिक्षा विभाग को बदनाम किया था और जिन अधिकारियों पर भाजपा के नेताओ ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया…

Read More