खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत नया बस स्टैण्ड में बीती रात में शहर के एक गैंग के गुर्गों द्वारा दूसरे गैंग के सरगना को पिस्टल से जान से मारने की धमकी देते हुए फायर कर जान से मारने का असफल प्रयास करने वाले 06 आरोपियों राज दुग्गा, चिराग साहू, किशोर चालान, मोहम्मद अल्ताफ, त्रिनाथ दुर्गा एवं हेमंत ध्रुव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो के कब्जे से अपराध कारित करने के लिए उपयोग में लाये गये एक नग देशी पिस्टल, 02 नग कारतूस, 02 चाकू, 09 मोबाइल, एक कार बरामद-जप्त कर आरोपियो के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, 506, 307, 120 बी आईपीसी के तहत कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार को सभी 06 आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती को नया बस स्टैण्ड सुलभ शौचालय के पास में प्रार्थी अमित शर्मा को नाथू व टाकलू का केश वापस नहीं लेगा ना कहते हुए राज दुग्गा अपने पीछे कमर के पास से एक पिस्टल जैसे दिखने वाले हथियार निकालकर लहराते हुए मेरे सामने चलाये कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु सभी टीम को रवाना किया गया, विभिन्न टीम के अथक प्रयास से 04 आरोपीगण राज दुग्गा, चिराग साहू, किशोर चालान तथा मोहम्मद अल्ताफ जो घटना को अंजाम देकर पड़ोसी राज्य ओडिसा फरार हो गए थ,े को गिरफ्तार कर अरोपीगण के मेमोरेंडम कथनानुसार अन्य 02 आरोपीगण त्रिनाथ दुर्गा एवं हेमंत ध्रुव को जगदलपुर से रिफ्तार कर पूछताछ करने पर बताये की प्रार्थी को पिस्टल से जान से मारने की नियत से जान से मारने का असफल प्रयास कर अपराध कारित करना स्वीकार किए।

