Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: admin
25 फरवरी तक नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 17 फरवरी की स्थिति में 61 लाख 28 हजार 959 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य…
हर मौसम में ग्रामीणों को मिल रहा पानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं पहुंच विहीन दुर्गम स्थानों में स्थित ग्रामों में अब लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिल रहा है। केन्द्र सरकार के जल जीवन मिशन से अब ग्रामीणों को अन्य स्त्रोतों का पानी नहीं पीना पड़ता। शुद्ध पेयजल मिलने से ग्रामीण खुश है। नारायणपुर जिले के विभिन्न ग्रामों तक जल जीवन मिशन के तहत् दूरस्थ अंचल के बसाहटों तक पहुंची शुद्ध पेयजल पहुंच रही है। नारायणपुर जिले के पहुंच विहीन ग्रामों तक टेपनल के माध्यम से ग्रामीणों को घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी वैन तथा कला जत्था के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके माध्यम से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कलाकारों के द्वारा रोचक ढंग से शासन की जन कल्याणकारी योजनों की जानकारी दी जा रही है। इसके तहत जिले के ग्राम मरकाबेड़ा, फरसगांव और छोटेडोंगर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को महतारी वंदन योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, रामलला दर्शन योजना,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गुंडम कैम्प से डीआरजी, एसटीएफ 153 और कोबरा 210 की संयुक्त टीम आज शनिवार सुबह रवाना हुई थी। गुंडम कैम्प के पास नक्सलियों ने 05-05 किलो के 02 प्रेशर आईईडी और 01 एंटी हेंडलिंग आईईडी लगाया था, लेकिन जवानों की सतर्कता की वजह से 03 आईईडी बरामद कर जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबो को नाकाम कर दिया है। वहीं चेरपाल-पालनार मार्ग पर भी नक्सलियों ने 08 किलो का एक आईईडी प्लांट किया था। जिसे सीआरपीएफ के 199 और 222 की संयुक्त टीम के द्वारा बरामद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटे ठेमली नाला के पास दो दिन पहले मिले महिला के शव का पति घडवा राम नेताम ही हत्यारा निकला। आरोपित पति घडवा राम नेताम और पत्नी दसों बाई नेताम 13 फरवरी को मेला देखने गये थे, मेले में पत्नी ने अत्यधिक शराब पी ली। जिसके बाद गुस्से में आरोपित पति ने सिर पर मारा और वहीं छोडक़र चला गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी पति ने अपराराध करना स्वीकार कर लिया है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार को न्यायिक रिमांड पर जेल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-अंबिकापुर। सरगुजा में BJP नेता के यहां से 120 किलो का बकरा ‘शेरु’ चोरी, जांच के लिए पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम इस बकरे को BJP नेता ने करीब 6 सालों से पालकर रखा था। इसका नाम बड़े ही प्यार से शेरु रखा गया था। इसके लिए ऊंची रकम की पेशकश हो चुकी थी लेकिन बकरे को परिवार का सदस्य बताकर उन्होंने इसे बेचने से इनकार कर दिया था। सरगुजा के एक भाजपा नेता के घर से 120 किलो वजनी बकरा चोरी हो गया है. इस मामले को लेकर सरगुजा पुलिस परेशान हैं. इस खास बकरे की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। 2 युवक बाइक से जा रहे थे, जिन्हें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रतनपुर कोरबा मार्ग पर अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतरा रैनपुर के पास एनएच में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कानून का पालन कराने वाले पुलिसकर्मियों को अब खुद भी नियमों का पालन करना होगा। रायपुर SSP संतोष सिंह ने इसे लेकर कड़ा निर्देश जारी कर दिया है। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मियों को लेकर एसएसपी ने निर्देश दिया है कि पुलिसकर्मियों को भी हेलमेट पहनकर ही बाइक या दोपहिया चलाना होगा। वहीं चार पहिया वाहन चलाने वाले पुलिस जवानों को सीट बेल्ट भी अनिवार्य रूप से बांधना होगा। रायपुर एसएसपी ने इसे लेकर कड़ा पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने अपने निर्देश में कहा है कि कोई अफसर या पुलिसकर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करते पक़ड़े जाते…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – बिलासपुर। किसानों के एमएसपी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति को लेकर आज पूरे देश में ट्रेड यूनियन काउंसिल तथा किसान मोर्चा ने भारत बद का ऐलान करते हुए प्रदेश में भी धरना आंदोलन किया। इंडिया गठबंधन ने भी ट्रेड यूनियन के आंदोलन को समर्थन देते हुए पूरे प्रदेश में कांग्रेस जन तथा इंडिया गठबंधन के 28 दलों के लोग सड़क पर उतरे हैं । बिलासपुर में भी संयुक्त किसान मोर्चा तथा इंडिया गठबंधन ने नेहरू चौक पर धरना देते हुए केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति को लेकर भाजपा पर जमकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम के तहत रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह आज धरमपुरा स्थित प्राथमिक स्कूल पहुंचे। कलेक्टर ने यहां बच्चों को खाना खिलाया। इसके बाद खुद बच्चों के साथ खाना खाए। इस दौरान कलेक्टर गौरव सिंह के साथ उनका परिवार, रायपुर एसपी संतोष कुमार यादव और नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा मौजूद रहे। बता दें कि प्रदेशभर के स्कूलों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसमें मध्यान भोजन की जगह अब छात्रों को विशेष पकवान परोसे जा सकेंगे। इसके अंतर्गत आम व्यक्ति सामान्य स्कूलों में छात्रों को खाना खिला सकेंगे। छात्रों से पूछकर मेन्यू…

