खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-अंबिकापुर। सरगुजा में BJP नेता के यहां से 120 किलो का बकरा ‘शेरु’ चोरी, जांच के लिए पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम इस बकरे को BJP नेता ने करीब 6 सालों से पालकर रखा था। इसका नाम बड़े ही प्यार से शेरु रखा गया था। इसके लिए ऊंची रकम की पेशकश हो चुकी थी लेकिन बकरे को परिवार का सदस्य बताकर उन्होंने इसे बेचने से इनकार कर दिया था।
सरगुजा के एक भाजपा नेता के घर से 120 किलो वजनी बकरा चोरी हो गया है. इस मामले को लेकर सरगुजा पुलिस परेशान हैं. इस खास बकरे की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने बकरे की खोजबीन और जांच-पड़ताल के लिए एक स्पेशल टीम बना दी है।
बकरा चोरी होने की वारदात सीसीटीवी (CCTV) में भी कैद हो गई है। इस बकरे को लग्जरी कार की सहायता से चुराया गया है। खोजबीन में जुटी टीम अब तक इस बकरे को नहीं खोज पायी है, इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता पार्टी के अन्य सहयोगियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एडिशनल एसपी के पास पहुंचे और बकरे को जल्द खोजने के लिए ज्ञापन सौंपा है।

