Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा में आज मनरेगा मजदूरों को पर्याप्त रोजगार और उसका भुगतान नहीं मिलने पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया। उन्होंने कहा कि इस योजना में लापरवाही का खामियाजा मजदूरो को भुगतना पड़ रहा है और वह पलायन कर रहे हैं । स्पीकर ने विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया जिससे नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष Dr चरणदास महंत समेत 31 सदस्यों ने इस विषय पर काम रोको प्रस्ताव की सूचना आसंदी को दी । विपक्ष ने अपने स्थगन की ग्राहयता पर चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में…

Read More

प्रभु राम लला का सपरिवार करेंगे दर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कृषि मंत्री राम विचार नेताम अयोध्या में प्रभु राम लला का दर्शन कर जन्मदिन को अवस्मरणीय बनाने के लिए सपरिवार अयोध्या जाएंगे और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए प्रभु से आर्शीवाद लेंगे। उन्होंने कहा है हमारे आराध्य प्रभु राम अयोध्या में 500 सालों बाद जन्म स्थान पर पुनः विराजमान हुए हैं। प्रभु राम का ननिहाल होने के कारण छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए दोहरी खुशी का मौका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से हर भारतीय गौरान्वित हुआ है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तृतीय चरण के तहत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज वार्ड नम्बर 20 लोहिया चौक महासमुंद में शिविर का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शिविर में सांसद चुन्नीलाल साहू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह यात्रा के माध्यम से समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही…

Read More

मामले में 2 अधिकारियों को किया गया है निलंबित, 2 को कारण बताओ नोटिस जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य करने वाले ठेकेदार को निलंबित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा विगत 18 जनवरी को निरीक्षण और जांच में सड़क उन्नयन एवं नवीनीकरण का कार्य अमानक और गुणवत्ताहीन पाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 9 फरवरी को ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एंड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/दिल्ली। ED आज छत्तीसगढ़ के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी मामले में दिल्ली एनसीआर, मुंबई और पश्चिम बंगाल में करीब 15 ठिकानों पर छापेमार रही है। दरअसल महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईडी महादेव बुक के खिलाफ जांच कर रही है। इसी बीच 2 नवंबर को ईडी को खुफिया जानकारी मिली कि 7 और 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। ईडी ने होटल ट्राइटन और एक अन्य स्थान पर तलाशी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के अकलतरा, जांजगीर नैला, चांपा जंक्शन और बाराद्वार रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत कायाकल्प किया जाएगा। भाजपा अजा मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले ने क्षेत्र की जनता की सुविधाओं के प्रति ध्यान देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। सुनीता पाटले ने बताया कि जांजगीर-नैला, अकलतरा, चांपा जक्शन और बाराद्वार रेलवे स्टेशन को लिफ्ट एक्सलेटर सहित स्टेशन को हाईटेक बनाया जाएगा। इसके अलावा अण्डरब्रिज व अण्डरपास भी बनाए जाएंगे। विगत दिवस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन के पुर्नविकास एवं अण्डरब्रिज के निर्माण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सली कमांडर हिडमा के गांव पूवर्ती के साथ घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांवों में रहने वाले आदिवासी युवकों को प्रदेश के विकास से परिचित कराने रायपुर भ्रमण कराया जा रहा है। मन में शोषण के भाव को दूर करने के उद्देश्य से कराए जा रहे इस भ्रमण की सार्थकता आदिवासी युवाओं के कलेक्टर, डॉक्टर, पुलिस बनने की इच्छा से सिद्ध होती नजर आ रही है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने X पोस्ट में लिखा, सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों से ग्रामीण पहली बार राजधानी रायपुर आए है। उन्होंने मेरे और बड़े अधिकारियों साथ बैठ…

Read More

नई दिल्ली। स्वातंत्र्य वीर सावरकर की बायोपिक में उनकी भूमिका निभा रहे अभिनेता रणदीप हुडा ने सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। रणदीप ने हमारी आजादी की लड़ाई में वीर सावरकर की भूमिका के बारे में बात करते हुए एक मार्मिक सोशल मीडिया पोस्ट अपलोड किया। रणदीप ने यह भी साझा किया कि फिल्म वीर सावरकर की रेकी के दौरान, उन्होंने खुद को स्वतंत्रता सेनानी की कोठरी में बंद कर लिया था, यह कल्पना करने के लिए कि उन पर क्या गुजरी होगी। रणदीप हुडा ने कहा, ''आज स्वातंत्र्य वीर सावरकर की पुण्यतिथि है। एक ऐसे…

Read More

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है और इस साल द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 28 फरवरी को मनाई जाएगी। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा और व्रत विधि-विधान से रखा जाए तो भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है। श्रद्धालु जिस काम में हाथ डालते हैं, उसमें उन्हें सफलता मिलती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होने से सभी बाधाओं में छुटकारा मिलता है। इस दिन गणेश चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। ।।गणेश चालीसा।।”दोहा”जय गणपति सदगुणसदन, कविवर बदन कृपाल।विघ्न हरण…

Read More