खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सली कमांडर हिडमा के गांव पूवर्ती के साथ घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांवों में रहने वाले आदिवासी युवकों को प्रदेश के विकास से परिचित कराने रायपुर भ्रमण कराया जा रहा है। मन में शोषण के भाव को दूर करने के उद्देश्य से कराए जा रहे इस भ्रमण की सार्थकता आदिवासी युवाओं के कलेक्टर, डॉक्टर, पुलिस बनने की इच्छा से सिद्ध होती नजर आ रही है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने X पोस्ट में लिखा, सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों से ग्रामीण पहली बार राजधानी रायपुर आए है। उन्होंने मेरे और बड़े अधिकारियों साथ बैठ कर नाश्ता भी किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह सब उनके लिए एक सपना जैसा है।”मैं और ये अधिकारी आपके सेवक ही है” ।

