Author: admin

कलेक्टर ने सिकल सेल जांच शिविरों का किया निरीक्षण सवा 2 लाख की हो चुकी जांच, मिले 1400 कैरियर एवं 135 रोगी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने सिकल सेल एनीमिया जांच शिविरों का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जिले में ये विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। कलेक्टर ने आज शहर के सेन्ट्रल जेल, देवरी खुर्द, पेण्ड्री (मस्तुरी) और लगरा का दौरा कर सिकल सेल जांच शिविरों का जायजा लिया। सीएमएचओ डाॅ. अनिल श्रीवास्तव भी साथ थे। उन्होंने स्कूल, काॅलेजों में जांच शिविर संपन्न होने के बाद घर-घर दस्तक देकर सिकल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में पांच दिवस के भीतर आमजनता से दावा-आपत्ति मंगाई है। फिलहाल एक आवेदक ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं। डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला दगौरी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. सुन्दर लाल कुम्भज के परिवार से उनकी पत्नी रामकुमारी कुम्भज ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण है इस प्रकार है कि दिनांक 27.02.2024 को अनुपम नगर से प्रार्थी अभिषेक अग्रवाल निवासी अनुपम नगर हाल मुकाम मुंगेली नाका के रैंगलर रुबिकान जीप क्रमांक सीजी 10 ए क्यू 0011 को रात्रि लगभग 9.45 बजे चोरी कर ले जाने की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक को मिलने पर तत्काल थाना क्षेत्र अंतर्गत नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को चेकिंग करने का निर्देश दिए जाने पर तोरवा पुलिस के पेट्रोलिग एव रात्रि गस्त अधिकारी द्वारा तत्परता से वाहन चेकिंग के दौरान पावर हाउस चौक के पास से ब्लैक कलर की रैंगलर रूबिकान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0सिंह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ प्रदेश के शिष्टमंडल नें छत्तीसगढ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरन देव सिंह जी को एक फूलों का गुलदस्ता सहित नरेन्द्र मोदी विचार मंच की वाईलाज पुस्तिका देकर नरेन्द्र मोदी विचार मंच पट्टिका गले में पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0सिंह जी, संगठन के राष्ट्रीय महा सचिव नागेन्द्र तिवारी , छत्तीस गढ प्रदेश अध्यक्ष मो. जीशान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गुप्ता, रायपुर जिला अध्यक्ष शाहिद अख्तर और जिला अध्यक्ष दुर्ग अंकित यादव सहित संगठन के तमाम सदस्य गण मौजूद रहे। किरनदेव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी गांजा की खेप उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे एक आरोपी को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने आरोपी ट्रक चालक ने ट्रक में भूसे के भीतर गांजा छुपा रखा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 145 किलो गांजा जब्त किया है। हम आपको बता दें कि सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक एमएच 40 सीएम 7102 में उड़ीसा से गांजे का परिवहन कर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने एनएच पर वाहनों की…

Read More

15 मार्च तक राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 28 फरवरी की स्थिति में 68 लाख 23 हजार 391 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। छुटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का नवीनीकरण का कार्य के लिए तारीख 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 मार्च 2024 तक किया जाएगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा…

Read More

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 185 जोड़े बँधे दाम्पत्य सूत्र में खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह का सपना पूरा हो रहा है। योजना के तहत बालोद जिले में मंगलवार को 185 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बँधे। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा टाऊन हाॅल में 16 जोडें, वार्ड क्रमांक 13 गुण्डरदेही में 55 जोड़े और डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा में 74 जोड़े तथा ग्राम सुरसुली के नर्मदा धाम में 42 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा वर-वधुओं को जीवनोपयोगी विभिन्न सामग्रियों सहित सुखमय जीवन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़। जिले के गीदम ब्लॉक के घोटपाल में दक्षिण बस्तर अंचल की सबसे प्रसिद्ध व पारंपरिक घोटपाल मड़ई में आस-पास के क्षेत्रों से देवी-देवता के पहुंचने के साथ ही परंपरानुसार विधिवत पूजा अर्चना कर इसका शुभारंभ हो गया है, 29 फरवरी को सिंगार उतारनी रस्म के साथ घोटपाल मड़ई का समापन होगा। बस्तर अंचल में घोटपाल मेला स्थानिय ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। विदित हो कि उसेंडी तादो मेला समिति व मंदिर समिति के निर्देशन पर आयोजित होने वाले मेले में स्थानीय ग्रामीणों के साथ पूरे संभाग से ग्रामीण इस मेला में शामिल होते हैं।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले का धुर नक्सल प्रभावित इलाका जगरगुंड़ा को नक्सलियों की उपराजधानी के नाम से विख्यात रहा है। जगरगुंडा में सुरक्षा बल के प्रयास से नक्सल गतिविधियों में कमी आने के बाद अब शासन-प्रशासन यहां शिक्षा की लौ को जलाए रखने का प्रयास कर रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से एक मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में अतिनक्सल संवेदनशील ग्राम जगरगुंडा के दसवीं के 16 तथा 12वीं के 20 छात्र परीक्षा देंगे। यहां परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच हेलीकाप्टर से परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न-पत्र भेजा गया। हेलीकाप्टर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। नक्सलियों के किस्टाराम एरिया कमेटी के सचिव राजू ने प्रेस नोट जारी कर जिले के ग्राम बुर्कालंका में 24 फरवरी को हुए मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। उनका कहना है कि फोर्स ने हमारे साथी को गांव से ही पकड़ लिया था, फिर उसे गोलियों से भून दिया गया। पुलिस की बताई मुठभेड़ की कहानी झूठी है। वहीं पुलिस ने बताया था कि नक्सलियों के साथ हुई गोलीबारी में एक नक्सली को ढेर किया गया है। पुलिस ने नक्सली के शव के साथ मौके से हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग के सामान को बरामद…

Read More