Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मान. विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधान सभा परिसर में ‘‘गणेश विनायक ‘‘नेत्र चिकित्सालय’’ एवं ‘‘पॉजिटिव हेल्थ जोन’’ रायपुर द्वारा मान. विधायकों के लिए एक दिवसीय नेत्र/ आयुर्वेद नाड़ी परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में मान. विधायकों ने चिकित्सकों से अपना नेत्र एवं आयुर्वेद नाड़ी परीक्षण कराया। इस अवसर पर मान. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, मान. लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल, मान. विधायकगण, एवं विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Read More

स्कूल के 350 से ज्यादा बच्चे खिल उठे कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक लोगों से भी इस योजना में सहभागी बनने किया आग्रह खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। चिंगराजपारा के सरकारी स्कूल में आज मध्यान्ह भोजन का नजारा कुछ अलग था, आज बच्चों के चेहरों की खुशी देखते ही बनती थी। उनके स्कूल में आज न्योता भोज कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अवनीश शामिल हुुए। श्रम विभाग की सहायक आयुक्त, श्रीमती ज्योति शर्मा ने अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य में चिंगराजपारा सरकारी स्कूल में बच्चों को न्योता भोज दिया। बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन के साथ, पौष्टिक खीर, फल, चिक्की, और लडडू परोसा…

Read More

मुख्यमंत्री से वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता सुस्नेहा बंजारे ने की सौजन्य मुलाकात खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप, दुबई में सिल्वर मेडल विजेता सुस्नेहा बंजारे ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर सुबंजारे को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल करना गौरवान्वित करने वाला है। इससे प्रदेश का मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपकी…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले में पहली बार किया जा रहा सरस मेला का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कवर्धा के पीजी कॉलेज में पहली बार आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला 2024 आगाज 26 फरवरी को हुआ। कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में 10 दिवसीय क्षेत्रीय सरस मेला 2024, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय सहित अतिथियो ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियो ने क्षेत्रीय सरस मेला मे समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल का अवलोकन किया। अतिथियों ने स्टॉल का…

Read More

पैरा आर्ट, कोसा साड़ी, झारा शिल्प, गोल्डन ग्रास जूट उत्पादन, देशी गुड़ एवं हैंडलूम जैसे अनेक वैराइटीज से सजी प्रदर्शनी मीना बाजार क्राफ्ट मेला फूड स्टाल एवं संस्कृति कार्यक्रम बढ़ा रहे रौनक खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेले में तरह-तरह के रंग-बिरंगे, आकर्षक, मनमोहक, कलाकृतियों के साथ विभिन्न सामग्रियों की स्व-सहायता समूह द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने स्टॉल का भ्रमण कर समूह की दीदीयो से चर्चा की। इस दौरान उनके उत्पादों के विषय में जानकारी प्राप्त कर व्यापार को आगे बढ़ाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत 9 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला सत्र न्यायाधी बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के निर्देशन में प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर्स सोनिया राजपूत, चेतन सिंह, टुवेन्द्र सिंह वर्मा, देवेन्द्र कुमार यादव, चंद्रकिशोर सिंह, पवन कुमार, साहू, पंकज कुमार, कुस्वाति द्वारा ग्राम भोइनामाठा, मोहभट्टा, देवगांव, राउरपुर, अमोरा, फरी, जोगीपुर, कुसमी, उमरिया, नवागांव, व साप्ताहिक बाजार बावामोहतरा, दाढ़ी, केडबरी, बीजा, पिपरभट्टा, ताला, बहेरा, ढोकला, जिया, पथर्रा, पेंडीतरई, मंजगांव, पहांदा, अछोली, मटिया, बारगांव, कोसपातर, कोदवा, जाता, मुसवा, भरतपुर, बोजेपुर, करहीकचरा, धौराभाटा, घोटवानी, लोधीखपरी, सोमनीकला,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरामंगी प्रीमेट्रिक छात्रावास में 07 वीं में अध्यनरत छात्र के आत्महत्या मामले में विधायक विक्रम मंड़ावी ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से बात कर मामले में दोषी अधिकारियों, मण्डल संयोजक और अधीक्षक पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि मृतक छात्र के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की माग की है। मांग पूरी नहीं होने से प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के ब्लॉक भैरमगढ़ न्यू बस स्टैंड में भाजपा का एक दिवसीय विधानसभा क्लस्टर स्तरिय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, बस्तर सभागीय प्रभारी रजनीश सिंह, बस्तर क्लस्टर प्रभारी राजेश जैन मौजूद थे। अतिथियों ने भैरम बाबा के प्रांगण में द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम क शुरूआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने स्वागत भाषण में कहा कि बीजापुर जिले के मंडल भैरमगढ़, भैरम बाबा की पावन धरा पर मैं और मेरे पूरी कार्यकर्ताओं की टीम की ओर से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरामंगी प्रीमेट्रिक छात्रावास में 07 वीं कक्षा में अध्यनरत छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र जेवियर कुजूर दो दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। परीक्षा शुरू होने के कारण छात्रावास के सभी छात्र जब परीक्षा देने स्कूल चले गए इसी दौरान छात्र ने आत्महत्या कर ली। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त केएस मशराम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चेरामंगी प्रीमेट्रिक छात्रावास में अध्ययनरत 07 वीं कक्षा के छात्र जेवियर कुजूर उम्र 14 वर्ष ने तौलिये से फंदा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नैमेड थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम दुगोली के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित संतोष पोंदी की किराना दुकान में सोमवार रात करीब 11 बजे आग लग जाने से दुकान में रखा हुआ पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में दुकान में रखा हुआ फ्रिज भी जलकर खाक हो गया है। इस आगजनी की रिपोर्ट आज सोमवार को दुकान के संचालक युवक संतोष पोंदी पिता स्व. नारायण पोंदी ने थाना नैमेड में दर्ज करवाया है। नैमेड पुलिस रिपोर्ट पर आगजनी के कारण की जांच कर रही है।

Read More