Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही लगातार कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा जोरों पर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भी बहुत जल्द पार्टी संगठन में बदलाव की बात कही है, उन्होंने कहा है कि बहुत ही जल्द संगठन में बदलाव होगा,कुछ नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। बैज ने कहा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह जिम्मेदारियां दी जाएगी ताकि संगठन में और मजबूती के साथ कसावट आ सके। आपको बता दें चुनाव से पहले बदलाव की एक्सरसाइज कर ली जाएगी, ताकि नई ऊर्जा और नई टीम के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने सड़क उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। कार्यस्थल के निरीक्षण और जांच के बाद उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने चार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ताहीन और अमानक कार्य के लिए कटघोरा उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कोरबा संभाग के तत्कालीन कार्यपालन अभियंता और उप संभागीय अनुविभागीय अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव…

Read More

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने किया आमंत्रित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की रचना ’दीवार में एक खिड़की रहती थी’ भेंट की। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री साय को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, उपाध्यक्ष संदीप…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – गरियाबंद 26 फरवरी 2024/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 7 जनवरी 2024 को राजिम भक्तिन माता जयंती के अवसर पर कहा था कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी। देश भर से साधु संत इसमें शामिल होने आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय की विशेष पहल से राजिम कुंभ की वैभवता पुनः लौट आई है। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की निगरानी में राजिम कुंभ कल्प-2024 इस बार भगवान श्रीराम को समर्पित करते हुए पूरे कुंभ की संरचना श्रीराम की थीम पर आधारित किया गया है। कुंभ मेला परिसर में जगह-जगह भगवान श्रीराम और उनके आराध्य भगवान सदाशिव की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के पूर्व सचिव अमृत कुमार खलखो को आज राजभवन में भावभीनी बिदाई दी गई।इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि खलखो ने सचिव के रूप में राजभवन के सभी दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यो को गंभीरता पूर्वक एवं प्रभावी ढंग से संपादित किया। उनके कार्यकाल में किसी भी फाइल के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं हुई। स्टाफ के साथ भी सहयोगी रहे। हरिचंदन ने उनके भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, परिसहाय स्क्वा. लीडर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे के मसीही समाज के एक कार्यक्रम के वीडियों पर भाजपा द्वारा किये गये बयानबाजी को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने स्तरहीन और अमर्यादित बताया है। कविता प्राण लहरे एक जनप्रतिनिधि है। जनप्रतिनिधि सभी समाजों धर्मों जातियों के कार्यक्रमों में समभाव से जाता है तथा प्रजातंत्र में सभी की भावनाओं का आदर करना है। जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है। विधायक कविता प्राण लहरे ने भी मसीही समाज के कार्यक्रम में उस समाज की भावनाओं का आदर करते हुये शामिल हुई थी। भाजपा अपने सांप्रदायिक चरित्र के अनुसार इस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने महतारी वंदन योजना अंतिम सूची से लाखों पात्र महिलाओं के नाम गायब होने पर सवाल खड़ा किया? विधानसभा चुनाव के दौरान लाखों महिलाओं से घर-घर जाकर मोदी की फोटो वाली महतारी वंदन योजना की गारंटी वाला फार्म भरवाया गया अब उन्ही महिलाओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की फोटो वाली फॉर्म भरने पर अपात्र घोषित कर दिया गया है। इसका मतलब यह माना जाये कि मोदी की गारंटी खत्म हो गई है? प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी का ढिंढोरा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने गृह मंत्री विजय शर्मा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग करते हुए कहा कि 3 महीने की साय सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल में पहुंच गई है, 5 साल में इस प्रदेश का क्या होगा भगवान ही मालिक है? इन तीन महीना में 36 से अधिक हत्या, 27 से अधिक नक्सली हमला, रेप-गैंगरेप, लूटपाट, किडनैपिंग की घटनाएं हुई। प्रदेश में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है, आम जनता डरी हुई है, गृह मंत्री कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम हो…

Read More

खाद्य मंत्री शामिल हुए जिला स्तरीय ठेठवार यादव समाज के सम्मेलन में खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा ज़िले के विकासखंड नवागढ़ में रविवार को जिला स्तरीय ठेठवार यादव समाज का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल शामिल हुए। सम्मेलन में अहीर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सम्मेलन बस स्टैंड के पास आयोजित हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की। ज़िला समाज के ज़िला अध्यक्ष डॉ. बी .पी. यदु सहित पदाधिकारियों ने मंत्री बघेल का गजमाला से स्वागत किया। उन्हें राउत खुमारी पहनायी। मुख्य अतिथि के आसंदी से खाद्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अमर शहीद आजाद जी के मन में मातृभूमि की आजादी के लिए अद्भुत जुनून था। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेे। उनकेे बलिदान ने हजारों युवाओं के भीतर क्रांति की मशाल जला दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद जी की देश भक्ति और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Read More