खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के पूर्व सचिव अमृत कुमार खलखो को आज राजभवन में भावभीनी बिदाई दी गई।
इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि खलखो ने सचिव के रूप में राजभवन के सभी दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यो को गंभीरता पूर्वक एवं प्रभावी ढंग से संपादित किया। उनके कार्यकाल में किसी भी फाइल के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं हुई। स्टाफ के साथ भी सहयोगी रहे। हरिचंदन ने उनके भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, परिसहाय स्क्वा. लीडर निशांत सिंह, विधि अधिकारी श्रीमती नीरू सिंह, नियंत्रक संजय विश्वकर्मा सहित राजभवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर 29 एवं 30 जून को होगा भव्य रामगढ़ महोत्सव
- मनोहरपुर-खपरीडीह में 14.580 लीटर देशी मदिरा प्लेन के साथ आरोपी गिरफ्तार
- रायगढ़ के किसान अरुण सॉ ने अनानास की खेती से बदली तकदीर, बने प्रेरणा स्रोत
- विशेष लेख – ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान
- बस्तर में बदलाव की बयार: कभी जहाँ लगती थी नक्सलियों की ‘अदालत’, वहाँ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लगाई ‘जनचौपाल’
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

