Author: admin

उप मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह में शामिल होकर नवदंपत्तियों को दी बधाई और शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज कोरबा के मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुए। उन्होंने नवदम्पतियों के परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वर-वधुओं के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बने एवं आदर्श जीवन-यापन करें। आयोजन में 31 जोड़े पूरे रीति-रिवाज से विवाह के पवित्र बंधन में आबद्ध हुए। कार्यक्रम में…

Read More

वन मंत्री ‘जनजाति क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण एवं संवर्धन‘ कार्यशाला में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वनों में रहने वाले जनजाति समुदाय ने कभी भी वनों को हानि नहीं पहुंचाई। वनों पर आधारित जीवन होने के बावजूद सीमित संसाधनों में हमारे पूर्वज जीवनयापन करते आये हैं। हमारे वनवासी और जनजाति समुदाय के लोगों ने वनों को सहेजने का कार्य किया है। प्रत्येक जनजाति समाज के घर-बाड़ी में हमें 20-25 अलग-अलग पेड़ पौधे अवश्य मिलेंगे। जनजाति समाज का प्रकृति के प्रति गहरा प्रेम है। यह बात वन मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में छत्तीसगढ़ बायो डायवर्सिटी…

Read More

‘लरका विद्रोह’ ऐतिहासिक आंदोलन का किया था सूत्रपात्र शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार को जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम डाड़टोली में शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के महापुरूषों के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उरांव समाज का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। इस समाज ने अनेक महापुरूष दिए हैं जिनका मार्गदर्शन सभी लोगों को मिलता रहा है। महान क्रांतिकारी वीर बुधु…

Read More

177 बेटियों के हाथ हुए पीले, नव दंपत्तियों ने भगवान राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में लिए सात फेरे नव वधुओं को 21 हजार रूपये सहित अन्य सामान उपहार किया गया प्रदान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत जिले के 177 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ। सभी जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक…

Read More

साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज कोरबा जिला साहू संघ द्वारा आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सभी समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला समाज है। समाज के युवा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। समाज के युवाओं को सही दिशा की ओर ले जाने के लिए और थोड़े प्रयास की जरूरत है। हम सभी समाज के लोग आपस में मिल-जुल कर छत्तीसगढ़ महतारी और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पिथौरा। जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां पुलिस ने एक ट्रक से 1725 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 8.62 करोड़ रूपये आंकी गई है। छत्तीसगढ़ में यह ऐसा पहला मामला है जब पुलिस ने एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। गांजे की तस्करी कर रहे 2 अंतरराज्यीय तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गांजे की इस खेप को उड़ीसा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पुलिस को मुखबिर से ओडिशा के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। महतारी बंदन योजना के तहत बैंक खाते से आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय करने के लिए केवल महिलाओं के लिए 3 मार्च रविवार को जिले के सभी बैंक खुलेंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार अग्रणी बैंक (बैंक ऑफ बड़ौदा) के प्रबंधक ने जिले में स्थित सभी बैंकों को रविवार को खोलने आदेश जारी कर दिया है। अग्रणी बैंक प्रबंधक ने जिले में स्थित सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, नोडल अधिकारी, मुख्य प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक को परिपत्र जारी कर सभी बेकर्स से अनुरोध किया गया है कि महतारी वंदन योजनांतर्गत आधार…

Read More

बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडे बली का बकरा बनाए गए खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के वर्तमान 9 लोकसभा सांसदों में से 7 सांसदों की टिकट काटने का सीधा तात्पर्य यह है कि भारतीय जनता पार्टी भी मान चुकी है कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी चरम पर है और अब यह भाजपा नेताओं के नियंत्रण से बाहर हो चुका है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार किसानों को धान की कीमत एकमुश्त 3100 रु. प्रति क्विंटल पंचायत भवन में देने के वादा को पूरा नहीं कर पायी। किसानों को धान बेचने के बाद मात्र 2183 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अभी भुगतान हुआ है। मोदी की गारंटी किसानों के लिए एक बार और जुमला साबित हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान बेचने के बाद 3100 रु. क्विंटल की दर से पंचायत भवन में नगदी भुगतान करने का वादा किया था।…

Read More

भाजपा सरकार नक्सल नीति पर मतिभ्रम की शिकार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर मे भाजपा नेता तिरुपति कटला की नक्सल हत्या की कांग्रेस नें कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही और अनिर्णय वाली नीति क़े कारण यह हत्या हुई, इस दुःखद हत्या की जिम्मेदार विष्णु देव सरकार है। कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि भाजपा सरकार अपनी नक्सलवादी नीति स्पष्ट करें। सरकार के अनिर्णय वाली स्थिति के कारण जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है नक्सली गतिविधियां बढ़ी है। भाजपा की सरकार को तत्काल…

Read More