Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर Saturday को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण द्वारा केन्द्र सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध जताया। खाद्य पदार्थ, सब्जी, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी/पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर के सिरहासार में दैनिक रोजमर्रा की वस्तुएं रखकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि Central Governmentजब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई, बढ़ती…
छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू, ज़िले से 13700 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2024 में आज 2 मार्च (शनिवार) से शुरू हो गयी। वहीं, 12वीं की परीक्षा एक मार्च से शुरू हो चुकी है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। शुक्रवार को 12वीं का पहला पेपर हिंदी का हुआ। वही आज शनिवार को 10वीं का भी पहला पेपर हिंदी का हुआ । परीक्षा के लिए ज़िले में 77 केन्द्र बनाये गये है। ज़िला शिक्षा अधिकारी अरविंद्र मिश्रा ने बताया कि कक्षा 10 वीं में आज कुल दर्ज 13999 में 13749…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में तबादला हुआ है। थाने में लंबे समय से पदस्थ पुलिस अधिकारियों के थानों में फेर बदल किया गया है, जिसमें 2 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक, 1 सउप निरीक्षक का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आदेश जारी किया है। मिली जानकारी अनुसार, एसपी विवेक शुक्ला ने जिले के अलग-अलग थाना में लम्बे समय से एक ही थाने में पदस्थ निरीक्षक सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अशोक वैष्णव को मुलमुला थाना का प्रभार सौंपा गया है। वही सिटी कोतवाली थाने की कमान साइबर सेल के प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियों द्वारा बीती रात भाजपा नेता जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक तिरुपति कटला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। आज शनिवार को पोस्टमार्ट व अन्य औपचारिकता के बाद भाजपा नेता तिरुपति की अंतिम यात्रा उनके निवास आरएस कालोनी बीजापुर से निकली। भाजपा नेता तिरुपति का बस स्टेंड के सामने शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जी. वेंकट सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार एवं भाजपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के हीरोली सरपंच पारा निवासी महिला सुमली पति बुधराम उम्र 50वर्ष को सीने में दर्द और उल्टी दस्त कि शिकायत होने के कारण आज शनिवार को तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने हीरोली स्थित सीआरपीएफ 85 बटालियन से सम्पर्क कर सहायता मांगी। कम्पनी कमांडर काशीराम के द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध करावाया और तत्काल सीएचसी गंगालूर से सम्पर्क स्थापित कर एम्बुलेंस के माध्यम से गंगालूर पहुंचाया गया। सीआरपीएफ 85 बटालियन हीरोली केम्प के द्वारा अविलम्ब कि गई सहायता से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है, तथा सुरक्षा बलों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें बस्तर लोकसभा क्षेत्र में सम्मिलित दो विधानसभा क्षेत्रों जगदलपुर तथा चित्रकोट का समन्वयक बनाया गया है। इस आशय का पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया है। ज्ञात हो कि 2019 में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी श्री जैन ने अपने सहयोगियों के साथ डटकर प्रचार कर इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालने में अहम भूमिका का निर्वहन किया था। वर्तमान में बस्तर लोकसभा क्षेत्र से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम खालेमुरवेंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बीती रात करीब दो बजे रायल ट्रेवल्स की यात्री बस रफ्तार के साथ समय से पहले पहुंचने की होड़ में ट्रैक्टर से टकराकर बस सडक़ किनारे गड्ढे में जा घुसी। इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत तीन यात्रियों को चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए कांकेर जिला अस्पजाल भेजा गया। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को निकाल कर दूसरे बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया, बस में 29 यात्री सफर कर रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर केशकाल पुलिस की…
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी के शास्त्री बाजार में महंगाई से त्रस्त जनता और सब्जी विक्रेताओं से मिलें राज्य के सभी जिलों के सब्जी बाजार, किराना दुकान पहुंचे कांग्रेसजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महंगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी के शास्त्री बाजार आम आदमी और सब्जी विक्रेताओं से मिलकर बढ़ती महंगाई पर चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने सब्जियां भी खरीदा। प्रदेश अध्यक्ष ने अदरक, लहसून, मटर, चना, गाजर, टमाटर आदि सब्जियां भी खरीदा। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भर में जिला कांग्रेस कमेटियों के…
नई दिल्ली। मार्च का महीना शुरू हो चुका है और सर्दियां लगभग जा चुकी है। हालांकि, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, जिसकी वजह से लोग कई तरह के इन्फेक्शन का शिकार हो जाते हैं। जाती हुई ठंड में अक्सर सर्दी-खांसी और जुकाम के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। फ्लू सीजन में अक्सर लोगों को सर्दी जुकाम, बुखार, खांसी, गले में खराश और दर्द, नाक बहना, एलर्जी आदि इन्फेक्शन होने लगते है। ऐसे में खूब कफ बनने लगता है और फिर सीने की जकड़न बन जाता है। ऐसे में अगर समय रहते इलाज नहीं मिल पाता तो इसके भयंकर…
दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आज शाम 6 बजे अपने दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इस पीसी में बीजेपी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम होने की उम्मीद है। इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी सूची में शामिल होने की अटकलें हैं। समझा जाता है कि पहली सूची में उत्तर प्रदेश की वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, आजमगढ़ और गोरखपुर सहित कई प्रमुख सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे। बता दें…

