खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम खालेमुरवेंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बीती रात करीब दो बजे रायल ट्रेवल्स की यात्री बस रफ्तार के साथ समय से पहले पहुंचने की होड़ में ट्रैक्टर से टकराकर बस सडक़ किनारे गड्ढे में जा घुसी। इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत तीन यात्रियों को चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए कांकेर जिला अस्पजाल भेजा गया। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को निकाल कर दूसरे बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया, बस में 29 यात्री सफर कर रहे थे।
दुर्घटना की सूचना पर केशकाल पुलिस की टीम भी देर रात मौके पर पहुंचकर यात्रियों को निकालने में जुट गई। सभी सवारियों को बाहर निकालने के बाद उन्हें दूसरी बस की मदद से रायपुर भिजवाया गया। आज शनिवार सुबह बस को निकालकर पुलिस अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही कर रही है।

