खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार किसानों को धान की कीमत एकमुश्त 3100 रु. प्रति क्विंटल पंचायत भवन में देने के वादा को पूरा नहीं कर पायी। किसानों को धान बेचने के बाद मात्र 2183 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अभी भुगतान हुआ है। मोदी की गारंटी किसानों के लिए एक बार और जुमला साबित हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान बेचने के बाद 3100 रु. क्विंटल की दर से पंचायत भवन में नगदी भुगतान करने का वादा किया था। जो वादा को पूरा नहीं कर पायीं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के दबाव में साय सरकार किसानों को 3100 रु. धान की कीमत की समर्थन मूल्य के बाद बची अंतर की राशि देने तैयार हुई है। कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रदेश के किसानों को समय पर धान की कीमत मिलता था भटकना नहीं पड़ता था किसान खुशहाल हुए थे।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का चरित्र किसान विरोधी है। चुनाव जीतने हवा हवाई बयान बाजी और वादा इनके द्वारा किया जाता है। चुनाव जीतने के बाद चुनाव में किए वादे को जुमला ठहराकर आम जनता का उपहास उड़ाया जाता है।
Trending
- प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर- मंत्री राजेश अग्रवाल
- महतारी वंदन, नोनी सुरक्षा और कुपोषण मुक्त अभियान को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’
- बस्तर में लौट रही रौनक: मर्दापाल के साप्ताहिक बाजार में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना- सौर ऊर्जा का करें अधिक से अधिक उपयोग
- पारिस्थितिकी पुनरुद्धार का बड़ा संकेत: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा संकटग्रस्त ‘ढोल’ का संगठित झुंड
- दुर्ग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP विजय अग्रवाल ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
- पुरानी रंजिश में अधेड़ ने बीच चौराहे पर फरसे से काटकर की कन्हैया की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी
- नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफ दे- मोहन मरकाम

