खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। महतारी बंदन योजना के तहत बैंक खाते से आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय करने के लिए केवल महिलाओं के लिए 3 मार्च रविवार को जिले के सभी बैंक खुलेंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार अग्रणी बैंक (बैंक ऑफ बड़ौदा) के प्रबंधक ने जिले में स्थित सभी बैंकों को रविवार को खोलने आदेश जारी कर दिया है। अग्रणी बैंक प्रबंधक ने जिले में स्थित सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, नोडल अधिकारी, मुख्य प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक को परिपत्र जारी कर सभी बेकर्स से अनुरोध किया गया है कि महतारी वंदन योजनांतर्गत आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय करने के लिए रविवार 3 मार्च 2024 को बैंक शाखा खोलना सुनिश्चित करें और रविवार को बैंक शाखाओं में कितने महिलाओं का बैंक खाते से आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय किया गया है, इसकी जानकारी समस्त बैंक शाखायें 3 मार्च को ही कार्य दिवस की समाप्ति के बाद अग्रणी बैंक कार्यालय को ईमेल के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

