Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आज दिल्ली में मुलाकात की। ओपी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से छत्तीसगढ़ की वित्तीय व्यवस्था के संबंध में गहन चर्चा की एवं आवश्यक सहयोग का निवेदन किया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने हेतु ओपी चौधरी से हर संभव सहायता करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Read More

आईटी के क्षेत्र में टेक्निकल यूनिवर्सिटी का कार्य काबिले तारीफ सीएसवीटीयू भिलाई के नवनिर्मित आर्यभट्ट भवन का शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि टेक्नालॉजी की पढ़ाई कर रहे युवाओं को अब भिलाई में ही इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी के क्षेत्र में बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए विश्वविद्यालय की यह पहल बहुत सराहनीय है। वे आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित आर्यभट्ट भवन के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्यभट्ट भवन में अमेरिका…

Read More

महानदी का त्रिवेणी संगम हुआ भक्तिमय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजिम कुंभ में पहुंचकर महानदी के तट पर महानदी आरती में शामिल हुए। साथ में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र सहित अतिथिगणों ने आरती घाट पहुंचकर महानदी की महाआरती की। राजिम कुंभ कल्प में जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितो ने मंत्रोच्चारण कर महानदी की महाआरती कराई। मुख्यमंत्री साय सहित साधु संतों ने लयबद्ध अनुशासन के साथ पूरे विधि विधान से महानदी आरती की। इस अवसर पर महानदी का त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो गया। महाआरती का एक साथ प्रज्जवलित होना शंख, कपूर,…

Read More

108 महाकुण्डीय यज्ञ शिव महापुराण एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय कथा प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिव महापुराण आरती में शामिल होेकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कथा प्रवक्ता मिश्रा को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बिलासपुर। जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष अरूण चौहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने इस आशय का पत्र जिला कांग्रेस समेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है। अरूण चौहान ने लिखा है कि पार्टी मैं रहकर उन्हें हमेशा अपमान का सामना करना पड़ा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी छोड़ने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। बताया जा रहा है कि अरूण चौहान अभी भाजपा कार्यालय रायपुर में हैं। संभावना जाहिर की जा रही है कि कुछ घंटे बाद अरूण चौहान भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं। बहरहाल अरूण चौहान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा द्वारा अपने सुपुत्र प्रखर वर्मा के जन्म दिवस के उपलक्ष पर शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला सरखों में 155 एवं 142 बच्चों के लिए न्योता भोज का कार्यक्रम रखा गया और बच्चों को मिठाईयां एवं आहार वितरित कर उनके साथ भोजन किया। इस दौरान अपने मध्य जिला शिक्षा अधिकारी को पाकर के बच्चे काफी उत्साहित नजर आए । प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत न्योता भोज की अनूठी पहल की गई। छत्तीसगढ़ में बच्चों को नियमित रूप से मिल रही भोजन सामग्री के अलावा समाज के…

Read More

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में नव दंपत्तियों को देंगे आशीर्वाद खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। चित्रकोट महोत्सव-2024 उद्घाटन समारोह में 05 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद भी प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे, सांसद दीपक बैज, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत सदस्य पदमा कश्यप, जनपद पंचायत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम हिदुर के जंगल में रविवार को हुए मुठभेड़ में बस्तर फाइटर के जवान बांदे थाना में पदस्थ रमेश कुरेठी को पखांजूर थाना में आज सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। परिजनों के मौजूदगी में सलामी देकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कांकेर एसपी आईके एलसेला सहित सभी अधिकारिया कर्मचारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका साहा ने शहीद जवान रमेश कुरेठी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर के लोग भी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम कांकेर जिले के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना पखांजूर पुलिस को सुचना मिला था कि ग्राम पीव्ही 25का रहने वाला तपस मण्डल अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा तथा ब्रिकी कर रहा है। सूचना पर आरोपी तपस मण्डल के घर बाड़ी मेंरेड कार्यवाही करने पर आरोपी के पास अवैध गांजा जैसा एक सफेद रंग की बोरी में कुल 5.95 किलोग्राम बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी के द्वारा गांजा बेचना स्वीकार करने पर आरोपी तपस मण्डल पिता तरूण मण्डल उम्र 35 वर्ष ग्राम पीव्ही 25 रामकृष्णपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना छोटेबेठिया क्षेत्र अंतर्गत हिदूर के जंगल में हुए मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की शिनाख्त 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर नागेश के रूप में हुई है। कांकेर एसपी आईके एलिसेला ने बताया कि हिदुर के जंगल में मुठभेड़ में मारा गया नक्सली का नाम नागेश हैं जो परतापुर एरिया कमेटी का कमांडर था, नक्सली नागेश के नाम 10 लाख रुपए की इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान हिदुर के जंगलों से एके 47 राइफल एवं मैगजीन सहित भारी मात्रा में नक्सलियों के दैनिक रोजमर्रा के समान बरामद हुआ जिसमेें…

Read More