Author: admin

नई दिल्ली। लौंग भारतीय गर्म मसालों में से एक बेहद महत्वपूर्ण मसाला है, जिसका उपयोग मुखवास के रुप में या फिर खाने के स्वाद और पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही, इसका उपयोग आयुर्वेदिक औषधियों के रुप में भी किया जाता है। लौंग के तेल में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इस तेल को लौंग के बीजों से ही निकाला जाता है, जो बहुत सारे गुणों से भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं, लौंग के तेल के इस्तेमाल से कौन- कौन फायदे मिलते हैं।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह दो दिवसीय क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉन्क्लेव में कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के कारण अनियमित वर्षा, लंबे समय तक सूखा, चक्रवाती वर्षा, वर्षा ऋतु के समय परिवर्तन जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के साथ ही देश और प्रदेश के सामने भी हैं। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रदेश की भूमिका और भविष्य की कार्ययोजनाओं के लिए यह कार्यशाला बहुत उपयोगी साबित होगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध रूप से चांदी के बने आभूषणों का परिवहन कर रहे दो लोगों से 58.480 ग्राम चांदी, 42 लाख कीमत के आभूषण बरामद किया है। हम आपको बता दें कि आज सिंघोड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बडगड उड़ीसा से एक मारुति कर में सवार दो व्यक्तियों के कार की तलाशी ली कर के भीतर लगभग 59 किलो चांदी के आभूषण रखे थे, पुलिस ने जब दस्तावेज की मांग की तब कार सवारों के पास कोई दस्तावेज पुलिस को प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से आज सुबह 10:30 बजे अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन उसलापुर रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी। महीनेभर से अलग- अलग तिथि में इस ट्रेन का परिचालन किया गया। इसका किराया भी निर्धारित था। छत्तीसगढ़ से इस ट्रेन में अयोध्या जाने यात्रियों को वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कार्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। बताया गया कि आने वाले समय में अयोध्या के साथ-साथ इस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के लिए पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 1 मार्च को जारी कर दी गई है। वहीं हजारों महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट एक्टिव नहीं है। महतारी वंदन योजना के लिए फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों में आधार आईडी, बैंक खाता से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ साथ महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए। ऐसे हितग्राही जिनके बैंक खाता से मोबाइल और आधार लिंक नही है वे आज 5 मार्च तक संबंधित…

Read More

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम तथा बस्तर संभाग में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 मार्च को चित्रकोट महोत्सव-2024 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद भी प्रदान करेंगे। साथ ही इस मौके पर वे बस्तर संभाग के लिए 208.32 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 643 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री 104 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से 177 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 11 लाख रूपए की लागत से 466 विकास कार्यों का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज के दन्त चिकित्सा विभाग में डॉक्टरों ने मुँह के कैंसर जैसी घातक बीमारी को ठीक करने मे सफलता पाई। जिसमें 40 साल की युवती के मुँह का कैंसर का जटिल सर्जरी करके ठीक कर दिया है। सिम्स के सहायक अधीक्षक डॉ.विवेक शर्मा ने बताया कि दन्त चिकित्सा विभाग में देवरी खुर्द की रहने वाली एक 40 वर्षीय युवती मुँह में छाले एवम सूजन की तकलीफ लेकर पहुंची। उसे बचपन से तम्बाखू की आदत थी। उसके मुँह की जाँच करने पर मुँह का कैंसर पाया गया। यह कैंसर अपनी एडवांस् स्टेज 4 में पहुंच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों, किसानों, बुजुुर्गो और महिलाओं की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से सुना। कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया और कुछ समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। आज जनदर्शन में निजी एवं सामूहिक समस्याओें से संबंधित लगभग सवा सौ आवेदन मिले। साप्ताहिक जनदर्शन में शहीद मंगल पांडे वार्ड निवासी लक्ष्मी वैध ने बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया, उनकी मांग पर तुरंत राशन कार्ड बनवाकर कलेक्टर ने उन्हें सौंपा। विकासखण्ड कोटा के ग्राम पंचायत रानीगांव के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज शाम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में ‘‘इंडियन लॉ रिपोर्ट्स’’ छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया रिर्पाेटर, नागपुर के सहयोग से इंडियन लॉ रिपोर्ट्स समिति, छत्तीसगढ़ श्रृंखला द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का प्रकाशन किया गया है।मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रिका का द्विभाषी संस्करण राज्य के विधिक समुदाय के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा एवं न्याय वितरण प्रणाली में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री और सूरजपुर जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने जिला प्रशासन के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिये है। जिससे कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब व्यक्ति शासन की किसी भी योजना से वंचित न हो सके। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थी। खाद्य मंत्री ने सभी उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों…

Read More