खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज शाम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में ‘‘इंडियन लॉ रिपोर्ट्स’’ छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया रिर्पाेटर, नागपुर के सहयोग से इंडियन लॉ रिपोर्ट्स समिति, छत्तीसगढ़ श्रृंखला द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का प्रकाशन किया गया है।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रिका का द्विभाषी संस्करण राज्य के विधिक समुदाय के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा एवं न्याय वितरण प्रणाली में सहायक होगा। इस अवसर पर न्यायाधिपति गौतम भादुड़ी तथा न्यायाधिपति संजय के. अग्रवाल ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलीसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल व न्यायिक अधिकारीगण, ऑल इंडिया रिर्पाेटर, नागपुर के आदित्य वैद्य व रजिस्ट्री के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित थे
Trending
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण
- सुशासन की नई मिसाल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ बना लाचारों का मजबूत सहारा
- ’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’
- सेवा सेतु से आसान हुआ जनजीवन: वर्षों पुरानी समस्याओं का घर बैठे समाधान
- जैविक सब्जी के उत्पादन और एप्पल की खेती से बनाई नई पहचान
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’
- घर बैठे दर्ज होगी उपभोक्ता आयोग में शिकायत, उपस्थित भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से
- बीजापुर में डीजल, पेट्रोल व गैस की कोई कमी नहीं, कांग्रेस किसानों को गुमराह करना बंद करे- रेड्डी

