खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा द्वारा अपने सुपुत्र प्रखर वर्मा के जन्म दिवस के उपलक्ष पर शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला सरखों में 155 एवं 142 बच्चों के लिए न्योता भोज का कार्यक्रम रखा गया और बच्चों को मिठाईयां एवं आहार वितरित कर उनके साथ भोजन किया। इस दौरान अपने मध्य जिला शिक्षा अधिकारी को पाकर के बच्चे काफी उत्साहित नजर आए । प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत न्योता भोज की अनूठी पहल की गई। छत्तीसगढ़ में बच्चों को नियमित रूप से मिल रही भोजन सामग्री के अलावा समाज के सक्षम एवं अग्रणी वर्ग के द्वारा पौष्टिक एवं रुचिकर पोषण मिले इस उद्देश्य से न्योता भोज का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक एवं समस्त स्टाफ वह उत्तर माध्यमिक विद्यालय सारखों के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा शर्मा उपस्थित रहे साथ ही बोर्ड परीक्षा के निरीक्षण दल में पी. एल. पांडेय सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित मैसी प्राचार्य सेजेस नवागढ़ एवं श्रीमती लता तिवारी व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जांजगीर उपस्थित थे।
Trending
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- बालूद नाका के पास 3 वन्य प्राणी हिरण दिखे, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
- दिवंगत मनरेगा कर्मचारी सहायक प्रोग्रामर के परिवार को मिली 38 लाख की सहायता
- शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
- ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र
- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
- नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती
- महाराणा वार्ड में पार्षद कुलदीप पाटले ने किया भूमिपूजन, 7.56 लाख रुपये की लागत से बनेगी पचरी

