Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबुझमाड मे नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले सर्वाधिक नक्सल प्रभावित इलाको में से एक कस्तुरमेटा में 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने नया कैम्प स्थापित किया। नक्सल समस्या से ग्रस्त इस क्षेत्र में डीआरजी, जिला बल छत्तीसगढ पुलिस व आईटीबीपी विशेष सहयोग से नवीन कैम्प को स्थापित किया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालन करने के साथ साथ क्षेत्र की जनता को सडक, पुल, पुलिया, बिजली आपूर्ति, राशन, आंगनवाडी केन्द्र, शिक्षा सुविधा तथा अन्य मूल भूत सुविधाओं से लाभान्वित करने के उदेश्य से नवीन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में खेत में सोमवार को एक युवक का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थिति में अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि नगर के गोबरा बस्ती तालाब के पास खेत में अज्ञात युवक की लाश मिली है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। लाश दो-तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले में एक भयानक हादसा हो गया। यहां एक बारातियों से भरी बस खाई में पलट गई। इस हादसे में 11 बराती घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 6 लोगों को गंभीर चोट आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार घटना कुकदूर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक बस बारातियों को लोरमी से शहडोल ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में कुल 70 यात्री सवार थे। इसी दौरान हनुमत खोल के खाई में बस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के परिसर में 22.96 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित दो शैक्षणिक भवनों आर्यभट्ट भवन और पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आर्यभट्ट भवन पर स्थित महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। आर्यभट्ट प्राचीन भारत के महान गणितज्ञ ज्योतिषविद् एवं खगोल शास्त्र थे। जिन्होंने नवीन और अभूतपूर्व अविष्कारों और सिद्धांतो का निर्माण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेेवाड़ा, विधायक दुर्ग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02/03/2024 को थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य को सूचना मिला कि हेवन्स पार्क होटल में एक व्यक्ति लोहे का चापड लेकर कर्मचारी/ ग्राहकों को डरा धमका रहा है कि सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के दिए गये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य एवं हमराह स्टाफ के द्वारा तत्काल मौके पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में 268.54 करोड़ रूपए की लागत के 26 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इसमें से 122.95 करोड़ रूपए की लागत के 15 कार्यों का लोकार्पण तथा 145.59 करोड़ रूपए की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बदमाशों ने शो दिलाने का झांसा देकर कलाकार को झारखंड बुलाया और नशीली चीज खिलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बदमाश पीड़िता को बेहोशी की हालत में बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए। मामले में शिकायत के बाद सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पलामू के हुसैनाबाद इलाके में कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ की एक कलाकार को बुलाया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी गाड़ी से लौट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोंडागांव। अग्निवीर हेतु चयनित जिले के 37 युवाओं को पुष्पमाला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पूर्व सैनिक कल्याण परिषद द्वारा युवाओं को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि सेना में जिले के युवाओं की भागीदारी बढ़ सके। जिले के अधिक से अधिक युवाओं को देश सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के कारण उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए।उन्होंने युवाओं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार की देर रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज जानकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजिम आगमन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी जगहों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री अग्रवाल ने मेला स्थल में निर्मित संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल एवं लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दंडी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर उनसे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले में आज सुबह सैर पर निकले एक बुजुर्ग की युवक ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सड़क किनारे बुजुर्ग की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम तरेंगा का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान है। पुरानी रंजिश की वजह से युवक ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना अपराध कबुल कर लिया…

Read More