Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। बस्तर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री व वर्तमान कोंटा विधायक कवासी लखमा अपने पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इस पर सुकमा की आदिवासी नेत्री भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका शोरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि कवासी लखमा पुत्र मोह में अंधे हो चुके है, यदि वे स्वयं भी बस्तर लोकसभा से खड़े होंगे तो उन्हें प्रचण्ड हार मिलेगी। भाजपा के महेश कश्यप लाखों मतो के अंतर से उन्हें पराजित कर बस्तर की जनता की आवाज बनेंगे। उन्होने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि पूर्व की सरकार में मंत्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला पत्रकार संघ द्वारा 15 मार्च से 24 मार्च तक मां दंतेश्वर मंदिर के यज्ञशाला में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के सन्दर्भ में आज रविवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर में सर्व हिंदू समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी समाज के लोगों ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पहली बार आयोजित किए जा रहे देवी श्रीमद् भागवत महापुराण की प्रशंसा करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बैठक में बस्तर जिला पत्रकार संघ द्वारा दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित किया जा रहे श्रीमद् भागवत महापुराण के उद्देश्य और कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलियों द्वारा एक वर्ष में बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में 08 भाजपा नेताओं की हत्या कर दी, नक्सलियों द्वारा भाजपा नेताओं के हत्या की वारदात का क्रम थमने का नाम ही नही ले रहा है। 06 मार्च को नक्सलियों ने धारदार हथियार से बीजापुर भाजपा नेता व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग की निर्मम हत्या की वारदात के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेताओं में भय का माहौल है। इसी बीच भाजपा बीजापुर जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। जिसमें कहा गया था…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। राजनांदगांव लोकसभा से पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आने से जिले में चुनावी पारा लगातार बढ़ रहा है। प्रचार-प्रसार को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गयी हैं। इसी कड़ी में रविवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल डोंगरगढ़ में माता बम्लेश्वरी के दर्शन कर लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करने जा रहे हैं। पूर्व सीएम आज शाम चार बजे माता बम्लेश्वरी के दर्शन करेंगे। साथ ही डोंगरगढ़ स्थित गुरुद्वारा, बुद्ध विहार, चंद्रगिरि तीर्थ और रावटी पहाड़ में भी दर्शन करेंगे। इसके साथ ही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा और अमरजीत भगत को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य मनोनित किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों पूर्व मंत्रियों को मेंबर बनाया है। AICC ने कुल 30 लोगों की सूची जारी की है। जिसमें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है।

Read More

महतारी वंदन योजना के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संबोधन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपना बहुमूल्य समय छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों हेतु महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने दिया, इसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, वह दिन आज आ गया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आप लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो हम महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे। आज 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में दादी और पोते पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले की वजह सिर्फ यह थी कि पोते ने आरोपियों को गाड़ी खड़ी करने से मना किया था। 4 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और मारपीट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधा तालाब के पास रहने वाला कमल देशमुख (27 साल) 8 मार्च महाशिवरात्रि की रात नया पारा चौक स्थित शिव मंदिर के पास भंडारा बांट रहा था। इस दौरान आरोपी भी वहां पहुंचे थे। आरोपियों ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ रक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन छेडऩे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक गौ रक्षा को लेकर कड़ा कानून नहीं बनता और गाय को राष्ट्र माता के तौर पर घोषित नहीं किया जाता, तब तक वह अयोध्या में राम मंदिर नहीं जाएंगे। गौ हत्या के विरोध में और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर उत्तराम्नाय ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामि विमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अब सडक़ की लड़ाई लड़ेंगे। आज भिलाई से आंदोलन की शुरूआत करते हुए शंकराचार्य सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया कॉफी टेबल पिक्टोरियल बुक ‘मय महतारी हंव’ का विमोचन किया l इस काफी टेबल बुक में खुशियों के नोटिफिकेशन की 36 कहानियां शामिल हैं l

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के गीदम नाला कैम्प में तैनात सीआरपीएफ 226 बटालियन में पदस्थ जवान प्रकाश नारायण उम्र 50 वर्ष निवासी उत्तरप्रदेश शनिवार को कैंप के अंदर पीटी करने के दौरान हार्ट अटैक से वह गश खाकर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सुकमा ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद प्रक्रिया उपरांत आज रविवार को शव को एम्बोम्बिंग के लिए मेकॉज लाया गया। मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एम्बोम्बिंग प्रक्रिया के बाद जवान के शव को सौंप दिया गया है। सीआरपीएफ…

Read More