खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। बस्तर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री व वर्तमान कोंटा विधायक कवासी लखमा अपने पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इस पर सुकमा की आदिवासी नेत्री भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका शोरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि कवासी लखमा पुत्र मोह में अंधे हो चुके है, यदि वे स्वयं भी बस्तर लोकसभा से खड़े होंगे तो उन्हें प्रचण्ड हार मिलेगी। भाजपा के महेश कश्यप लाखों मतो के अंतर से उन्हें पराजित कर बस्तर की जनता की आवाज बनेंगे। उन्होने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि पूर्व की सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा ने सुकमा के साथ-साथ बस्तर के हित के लिए क्या कार्य किया है, पहले इसका हिसाब बस्तर की जनता के सामने रखें उसके बाद लोकसभा लडऩे की बात करें।
दीपिका शोरी ने कहा कि आबकारी मंत्री के कार्यकाल में सुकमा जिला जो उनका विधानसभा क्षेत्र था सिर्फ अवैध शराब बिक्री का केंद्र बनकर रह गया था, इन्होंने युवाओं को किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं दिया लोकसभा लडऩे से पहले जनता के बीच जाकर अपने पूरे 25 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब दें उसके बाद लोकसभा का चुनाव लडऩे की बात करें। बस्तर की जनता बहुत अच्छे से इन्हें पहचान गई है, और इसका जवाब चुनाव में इन्हें जरूर मिलेगा। उन्होने कहा कि पूरे 05 वर्षों तक जब तक कवासी लखमा मंत्री रहे कभी भी एनएच 30 की सुध नहीं ली मंत्री पद से हटने के तुरन्त बाद उनकी नौटंकी चालू हो गई थी। लेकिन वे यह न भूलें कि यही वो जनता है जिन्होंने भूपेश सरकार को मौका दिया था और वही जनता है जिसने उन्हें धरातल पर पटक दिया। एनएच 30 से गुजरने वाली बस्तर की जनता इस सडक़ के दर्द को नहीं भूली है। अगर लखमा जी में हिम्मत है तो वो खुद लोकसभा के चुनाव में उतरें उन्हें अपनी लोकप्रियता का जो भ्रम है, वह दूर हो जाएगा और हम प्रचण्ड मतों से जीतकर पुन: एक बार मोदी जी को प्रधान सेवक बनाकर जनता के हित में कार्य करेंगे।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत

